Video: कोहली के शतक लगाते ही सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान पर घुसा सुपरफैन, विराट के छुए पैर; वीडियो वायरल

Virat Kohli Century: कोहली ने मात्र 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह इस साल वनडे फॉर्मेट में उनका दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 109 गेंदों में 136 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी निभाई

अपडेटेड Nov 30, 2025 पर 5:51 PM
Story continues below Advertisement
विराट कोहली ने 120 गेंदों में 135 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान विराट ने 11 चौक्के और 7 छक्के लगाए

Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार 52वां वनडे शतक जड़कर इतिहास रच दिया। अपनी पारी के दौरान कोहली पूरी लय में नजर आए। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख बनाए रखा, और अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 83वां शतक लगाया।शतक लगाने के बाद मैदान पर एक भावुक पल देखने को मिला जब कोहली का एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीधे उनके पास पहुंच गया और उनके पैरों में गिर पड़ा। इसके तुरंत बाद मैदानकर्मी मौके पर पहुंचे और प्रशंसक को बाहर ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

43वें ओवर में शानदार बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली 120 गेंदों में 135 रन बनाकर नंद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए। अपनी पारी के दौरान विराट ने 11 चौक्के और 7 छक्के लगाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने फिलहाल 46 ओवर में 314 रन बना लिए है।


कोहली का रिकॉर्ड तोड़ शतक और साझेदारी

विराट कोहली ने मात्र 102 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह इस साल वनडे फॉर्मेट में उनका दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे। कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 109 गेंदों में 136 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी निभाई। आज रोहित शर्मा भी अच्छी लय में दिख रहे थे और 51 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाया। मार्को यानसेन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

इस शतक के साथ विराट कोहली ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। यह कोहली का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के किसी एक प्रारूप (ODI) में 52वां शतक है, जिससे वह किसी भी एक प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक लगाए थे। कोहली ने सिर्फ 294 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। कोहली पहले ही वनडे फॉर्मेट में सचिन के 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़कर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।