IND vs SA Highlights: भारत के सामने साउथ अफ्रीका ने किया सरेंडर, हार्दिक और बुमराह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

IND vs SA Highlights:भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 से मात दी। पहले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है

अपडेटेड Dec 09, 2025 पर 11:00 PM
IND vs SA Highlights: भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से मात दी है

IND vs SA Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से मात दी है। इस जीत के साथ भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस मुकाबले में बुमराह ने टी20 फॉर्मेट में अपने 100 रन भी पूरे किए। वहीं हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में 4 छक्के लगाकर टी20 इंटरनेशनल करियर के 100 छक्के पूरे कर लिए है। कटक के बाराबती स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया।

इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से मात दी है।

साउथ अफ्रीका की खराब शुरुआत


टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई और टीम को लगातार झटके लग रहे थे। अर्शदीप सिंह ने मुकाबले के पहले ही ओवर में क्विंटन डी कॉक और तीसरे ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स को 14 रन पर आउट कर साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। इसके बाद एडेन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस ने पारी को संभाला। लेकिन छठे ओवर में अक्षर पटेल ने एडेन मार्करम को 14 रन पर क्लीन बोल्ड किया। सातवें ओवर में हार्दिक पांड्या ने डेविड मिलर को केवल 1 रन , आठवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने डोनोवन फरेरा को 5 रन पर और दसवें ओवर में मार्को जानसेन को 12 रन पर पवेलियन भेजा।

20 ओवर नहीं खेल पाई साउथ अफ्रीका

11वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने डेवाल्ड ब्रेविस (22 रन) और केशव महाराज (0) के विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को दो और बड़े झटके दिए। डेवाल्ड ब्रेविस को आउट करते ही बुमराह ने टी20 में 100 विकेट अपने पूरे किए। वहीं 12वें ओवर में अक्षर पटेल ने एनरिक नोर्त्जे को क्लीन बोल्ड कर नौवां झटका दिया। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 48 गेंदों में 103 रन की जरूरत थी, लेकिन आखिरी विकेट शिवम दूबे ने लुथो सिपामला को आउट कर गिराया। पूरी टीम 12.3 ओवर में मात्र 74 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मैच 101 रन से जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

बुमराह के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड

इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह तीनों फॉमेंट में 100 से ज्याादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने अबतक 52 टेस्ट में 234 विकेट, 89 वनडे में 149 विकेट और 81 टी20 मुकाबले में 101 विकेट चटका चुके हैं।

भारत की खराब शुरुआत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भारत की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में शुभमन गिल 4 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हुए। वहीं तीसरे ओवर में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी 12 रन बनाकर एनगिडी का शिकार बने। इसके बाद तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन सातवें ओवर में लुथो सिपामला ने अभिषेक शर्मा को 17 रन पर आउट कर दिया। 12वें ओवर में एनगिडी ने तिलक वर्मा को 26 रन पर पवेलियन भेजा। इसके बाद अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला। 14वें ओवर में सिपामला ने अक्षर पटेल को 21 गेंदों में 23 रन पर आउट किया।

हार्दिक का तूफानी पारी

एक तरफ से टीम के विकेट गिर रहे थे वहीं हार्दिक पांड्या एक छोर से पारी को संभाल कर रखे थे। हार्दिक ने शिवम दूबे के साथ मिलकर 19 गेंदों में 33 रन का साझेदारी की। 18वें ओवर में डोनोवन फरेरा की गेंद पर शिवम दूबे 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद हार्दिक ने जितेश शर्मा के साथ मिलकर 17 गेदों में 38 रन की तूफानी साझेदारी की। हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और 28 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जितेश शर्मा 10 रन पर नॉट आउट रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर कुल 175 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट चटकाए। वहीं लुथो सिपामला को 2 विकेट और डोनोवन फरेरा को 1 विकेट मिला। वहीं भारत के अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं हार्दिक पांड्या और शिवम दूबे को 1-1 विकेट मिला।

IPL 2026: ऑक्शन में इन 12 खिलाड़ियों पर पानी की तरह बरसेगा पैसा, एक करोड़ है बेस प्राइज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।