Get App

IND vs SA Live Streaming: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब और कहां पर देखें चौथा टी20 मुकाबला

IND vs SA Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार, 17 दिसंबर को लखनऊ में खेला जाएगा। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला जीतना काफी अहम है। आइए जानते है कब और कहां पर देखें ये मुकाबला

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 10:38 PM
IND vs SA Live Streaming: सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, जानें कब और कहां पर देखें चौथा टी20 मुकाबला
IND vs SA Live Streaming: 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे हैं

IND vs SA 4th T20I Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार 17 दिसंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे हैं। चौथे मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश करेगी। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज में वापसी करने की पूरी कोशिश करेगी। पहले मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से मात दी थी वहीं दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए भारत को 51 रन से हराया। वहीं तीसरे मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से मात दी है। भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह सीरीज दोनों टीमों के लिए खुद को परखने का अहम मौका है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए चिंता की बात कप्तान और उपकप्तान का फॉर्म है, क्योंकि दोनों ही चौथे टी20 मैच में छोटा लक्ष्य हासिल करते समय सहज नहीं दिखे। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें चौथा टी20 मुकाबला

भारत की बल्लेबाजी चिंता का विषय

भारतीय टीम की बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। चौथे मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम को अपनी टॉप ऑर्डर की परेशानी पर ध्यान देना होगा, क्योंकि अभिषेक शर्मा के अलावा बाकी बल्लेबाज अभी तक खुलकर रन नहीं बना पाए हैं। वहीं कप्तान और उपकप्तान भी के बल्ले से भी रन नहीं बन रहे हैं। साथ ही भारतीय गेंदबाजों के लिए भी जरूरी होगा कि वे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखें, क्योंकि उन्हें ज्यादा मौके देना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज बराबर करने के इरादे से उतरेगी। इसके लिए बल्लेबाजों को जल्दबाजी छोड़कर संभलकर खेलना होगा और टीम को प्लेइंग इलेवन में बार-बार बदलाव से बचना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें