Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey DECEMBER 09, 2025 / 10:28 PM IST

IND vs SA Match Highlights: हार्दिक की आंधी के बाद आया गेंदबाजों का तूफान, साउथ अफ्रीका को 101 रन से दी मात

IND vs SA Match Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया। साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से मात दी है

IND vs SA Match Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया। हार्दिक पॉड्या ने 28 गेंदों में 59 रनों की तेजतर्र

IND vs SA Highlights: भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 से मात दी है
IND vs SA Highlights: भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 से मात दी है
DECEMBER 09, 2025 / 10:11 PM IST

IND vs SA Match Live Score: भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से दी मात

साउथ अफ्रीका को आखिरी झटका शिवम दूबे ने लुथो सिपामला को आउट करके दिया। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से मात दी है। 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हैं।

    DECEMBER 09, 2025 / 10:04 PM IST

    IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा 9वां झटका

    12वें ओवर में अक्षर पटेल ने एनरिक नोर्त्जे को क्लीन बोल्ड आउट कर साउथ अफ्रीका को 9वां झटका दिया है। 12 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 73 रन है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 48 गेंदों में 103 रन की जरुरत है।

      DECEMBER 09, 2025 / 10:00 PM IST

      India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका को एक ही ओवर में लगे 2 झटके

      जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में साउथ अफ्रीका को दो झटके दिए हैं। 11वें ओवर में बुमराह ने डेवाल्ड ब्रेविस 22 रन और केशव महाराज बिना खाता खोले आउट हुए। 11 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 54 गेंदों में 105 रन की जरुरत है।

        DECEMBER 09, 2025 / 9:56 PM IST

        India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा 7वां झटका

        11वें साउथ अफ्रीका को 7वां झटका लगा है। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस 22 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 57 गेंदों में 107 रन की जरुरत है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 69 रन है।

          DECEMBER 09, 2025 / 9:50 PM IST

          IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा 6वां झटका

          10वें ओवर में साउथ अफ्रीका को 6वां झटका लगा है। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर मार्को जानसेन 12 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 68 रन है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 61 गेंदों में 108 रन की जरुरत है।

            DECEMBER 09, 2025 / 9:45 PM IST

            India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 61/5

            9 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 61 रन है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 66 गेंदों में 115 रन की जरुरत है। हार्दिक पांड्या के इस ओवर में कुल 11 रन आए। डेवाल्ड ब्रेविस और मार्को जानसेन क्रीज पर मौजूद है।

              DECEMBER 09, 2025 / 9:39 PM IST

              IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन

              साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। आठवें ओवर में साउथ अफ्रीका को पांचवा झटका लगा है। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर डोनोवन फरेरा 5 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 50 रन है।

                DECEMBER 09, 2025 / 9:31 PM IST

                India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

                सातवें ओवर में साउथ अफ्रीका को चौथा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या की गेंद पर डेविड मिलर 1 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 45 रन है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 81 गेंदों में 131 रन की जरुरत है।

                  DECEMBER 09, 2025 / 9:28 PM IST

                  IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 45/3

                  6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 45 रन पर 3विकेट है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 84 गेंदों में 131 रन की जरुरत है। अक्षर पटेल के इस ओवर में एक विकेट सहित कुल 5 रन आए।

                    DECEMBER 09, 2025 / 9:22 PM IST

                    India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

                    5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 40 रन पर 2 विकेट है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 90 गेंदों में 136 रन की जरुरत है। एडेन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर मौजूद है। वरुण चक्रवर्ती के इस ओवर में कुल 12 रन आए। 6वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर एडेन मार्करम 13 गेंदों में 14 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए।

                      DECEMBER 09, 2025 / 9:16 PM IST

                      IND vs SA Live Score: चौथे ओवर में आए 10 रन

                      4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 28 रन पर 2 विकेट है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया है। एडेन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर मौजूद है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                        DECEMBER 09, 2025 / 9:12 PM IST

                        India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

                        तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दिया है। अर्शदीप सिंह की गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स 14 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डी कॉक को आउट किया था। साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 18 रन है।

                          DECEMBER 09, 2025 / 9:06 PM IST

                          IND vs SA Live Score: दूसरे ओवर में आए 4 रन

                          2 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 10 रन पर एक विकेट है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया है। एडेन मार्करम और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर मौजूद है। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 4 रन आए।

                            DECEMBER 09, 2025 / 9:02 PM IST

                            India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका

                            पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह से साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। अर्शदीप की गेंद पर क्विंटन डी कॉक बिना खाता खोले आउट हुए। साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 रन पर एक विकेट है।

                              DECEMBER 09, 2025 / 8:44 PM IST

                              India vs South Africa Live Score: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 176 रन का टारगेट

                              भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाई। भारत ने साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया है।

                                DECEMBER 09, 2025 / 8:40 PM IST

                                IND vs SA Live Score: हार्दिक की फिफ्टी

                                20वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने 25 गेंदों में तूफानी फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान हार्दिक ने 4 छक्के और 5 चौक्के लगाए। भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन है।

                                  DECEMBER 09, 2025 / 8:37 PM IST

                                  India vs South Africa Live Score: 19वें ओवर में आए 18 रन

                                  19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन है। भारत के जितेश शर्मा और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। जितेश शर्मा 9 रन और हार्दिक पांड्या 48 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुथो सिपामला के इस ओवर में कुल 18 रन आए।

                                    DECEMBER 09, 2025 / 8:31 PM IST

                                    India vs South Africa Live Score: भारत को लगा 6वां झटका

                                    18वें ओवर में भारत को 6वां झटका लगा है। डोनोवन फरेरा की गेंद पर शिवम दूबे 11 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन है।

                                      DECEMBER 09, 2025 / 8:27 PM IST

                                      IND vs SA Live Score: 17वें ओवर में आए 6 रन

                                      17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। भारत के शिवम दूबे और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। शिवम दूबे 11 रन और हार्दिक पांड्या 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्को जानसेन के इस ओवर में कुल 6 रन आए।

                                        DECEMBER 09, 2025 / 8:25 PM IST

                                        India vs South Africa Live Score: भारत का स्कोर 131/5

                                        16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 131 रन है। भारत के शिवम दूबे और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। शिवम दूबे 10 रन और हार्दिक पांड्या 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुंगी एनगिडी के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                                          DECEMBER 09, 2025 / 8:19 PM IST

                                          IND vs SA Live Score: 15वें ओवर में आए 17 रन

                                          15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। भारत के शिवम दूबे और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। शिवम दूबे 1 रन और हार्दिक पांड्या 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। एनरिक नोर्त्जे के इस ओवर में कुल 17 रन आए।

                                            DECEMBER 09, 2025 / 8:16 PM IST

                                            India vs South Africa Live Score: भारत को लगा 5वां झटका

                                            14वें भारत को पांचवां झटका लगा है। लुथो सिपामला की गेंद पर अक्षर पटेल 21 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 110 रन है। हार्दिक पांड्या का साथ देने शिवम दूबे मैदान पर आए है।

                                              DECEMBER 09, 2025 / 8:07 PM IST

                                              IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 90 के पार

                                              13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 96 रन है। भारत के अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल 16 रन और हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। केशव महाराज के इस ओवर में कुल 16 रन आए।

                                                DECEMBER 09, 2025 / 8:02 PM IST

                                                India vs South Africa Live Score: भारत को लगा चौथा झटका

                                                12वें ओवर में भारत को चौथा झटका लगा है। लुंगी एनगिडी की गेंद पर तिलक वर्मा 26 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 79 रन है।

                                                  DECEMBER 09, 2025 / 7:58 PM IST

                                                  IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 76/3

                                                  11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन है। भारत के अक्षर पटेल और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल 12 रन और तिलक वर्मा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। डोनोवन फरेरा के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

                                                    DECEMBER 09, 2025 / 7:53 PM IST

                                                    India vs South Africa Live Score: भारत का स्कोर 71/3

                                                    10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 71 रन है। तिलक वर्मा ने एनरिक नोर्त्जे की गेंद पर छ्क्का लगाया। गेंद स्टेडियम के गेंद छत पर उछली और स्टेडियम से बाहर चली गई। जिसके बाद दूसरी गेंद मंगवाई गई। एनरिक नोर्त्जे के इस ओवर में कुल 8 रन आए।

                                                      DECEMBER 09, 2025 / 7:47 PM IST

                                                      India vs South Africa Live Score: भारत का स्कोर 63/3

                                                      9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। भारत के अक्षर पटेल और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल 9 रन और तिलक वर्मा 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। केशव महाराज के इस ओवर में कुल 9 रन आए।

                                                        DECEMBER 09, 2025 / 7:43 PM IST

                                                        IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 54/3

                                                        8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन है। भारत के अक्षर पटेल और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद है। अक्षर पटेल 4 रन और तिलक वर्मा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। एनरिक नोर्त्जे के इस ओवर में कुल 4 रन आए।

                                                          DECEMBER 09, 2025 / 7:37 PM IST

                                                          India vs South Africa Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका

                                                          सातवें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। लुथो सिपामला की गेंद पर अभिषेक आउट हुए। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 49 रन है।

                                                            DECEMBER 09, 2025 / 7:32 PM IST

                                                            India vs South Africa Live Score: भारत का स्कोर 40/2

                                                            6 ओवर के बाद भारत को स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन है। भारत के अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 9 रन और तिलक वर्मा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्को जानसेन के इस ओवर में 2 चौक्के सहित कुल 8 रन आए।

                                                              DECEMBER 09, 2025 / 7:28 PM IST

                                                              IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 31/2

                                                              5 ओवर के बाद भारत को स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 31 रन है। भारत के अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 9 रन और तिलक वर्मा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुथो सिपामला के इस ओवर में कुल 6 रन आए।

                                                                DECEMBER 09, 2025 / 7:25 PM IST

                                                                India vs South Africa Live Score: चौथे ओवर में आए 8 रन

                                                                4 ओवर के बाद भारत को स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन है। भारत के अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद है। अभिषेक शर्मा 8 रन और तिलक वर्मा 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्को जानसेन के इस ओवर में कुल 8 रन आए।

                                                                  DECEMBER 09, 2025 / 7:20 PM IST

                                                                  IND vs SA Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

                                                                  तीसरे ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हुए। इससे पहले लुंगी ने गिल को भी आउट किया था। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 18 रन है।

                                                                    DECEMBER 09, 2025 / 7:14 PM IST

                                                                    India vs South Africa Live Score: दूसरे ओवर में आए मात्र 1 रन

                                                                    2 ओवर के बाद भारत को स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 7 रन है। भारत के अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर मौजूद है। मार्को जानसेन के इस ओवर में कुल 1 रन आए।

                                                                      DECEMBER 09, 2025 / 7:07 PM IST

                                                                      India vs South Africa Live Score: भारत को लगा पहला झटका

                                                                      साउथ अफ्रीका के खिलाफ के पहले ही ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा है। शुभमन गिल 4 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हुए। इससे गिल ने शानदार चौका लगाया था। भारत को स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 6 रन है।

                                                                        DECEMBER 09, 2025 / 7:00 PM IST

                                                                        IND vs SA Live Score: जल्द शुरू होगा मैच

                                                                        साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जल्द ही मैदान में आएंगे। ये मैच कटक में खेला जा रहा है।

                                                                          DECEMBER 09, 2025 / 6:57 PM IST

                                                                          IND vs SA Live Score: कब-कब होगा मैच

                                                                          दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसके बाद दूसरा मैच 11 दिसंबर को मुल्लापुर, तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला, चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ और सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाऐगा।

                                                                            DECEMBER 09, 2025 / 6:52 PM IST

                                                                            IND vs SA Live Score: कैसी होगी पिच

                                                                            बाराबती स्टेडियम में पहली बार लाल मिट्टी की पिच बनाई गई है। ऐसी पिच पर गेंद तेज और उछाल वाली होती है, इसलिए बल्लेबाजों को रन बनाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नई गेंद के दौरान तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, मगर कुल मिलाकर गेंद बल्ले पर अच्छी आएगी। इसी वजह से बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना होगा, ताकि बाद में मिडिल ओवर्स और आखिरी ओवर्स में तेजी से रन बनाकर स्कोर बड़ा किया जा सके।

                                                                              DECEMBER 09, 2025 / 6:47 PM IST

                                                                              India vs South Africa Live Score: कटक का वनडे रिकॉर्ड

                                                                              कटक में खेले गए T20 इंटरनेशनल मुकाबलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां कुल 3 मैच हुए हैं। इनमें से एक बार टीम ने पहले बल्लेबाजी करके जीत हासिल की है, जबकि दो मैचों में पीछा करने वाली टीम जीती है।

                                                                                DECEMBER 09, 2025 / 6:39 PM IST

                                                                                India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

                                                                                क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे

                                                                                  DECEMBER 09, 2025 / 6:37 PM IST

                                                                                  IND vs SA Live Score: भारत की प्लेइंग 11

                                                                                  अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह

                                                                                    DECEMBER 09, 2025 / 6:32 PM IST

                                                                                    India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

                                                                                    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                      DECEMBER 09, 2025 / 6:27 PM IST

                                                                                      India vs South Africa Live Score: टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला

                                                                                      मैच में ओस गिरने की वजह से टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद माना जा रहा है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाएगा। स्पिनर भी शुरुआती सूखी पिच पर बेहतर गेंदबाजी कर सकते हैं, इसलिए वे भी चाहेंगे कि उनकी टीम टॉस जीते। वहीं, जो टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, उसे 210–220 जैसे बड़े स्कोर का लक्ष्य रखना चाहिए, ताकि दूसरी पारी में गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट लेकर मैच अपने पक्ष में कर सकें।

                                                                                        DECEMBER 09, 2025 / 6:18 PM IST

                                                                                        IND vs SA Live Score: दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                        भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 31 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका 12 बार विजेता रहा है। एक मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ, जिससे कुल मिलाकर मुकाबलों में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई देता है।

                                                                                          DECEMBER 09, 2025 / 6:11 PM IST

                                                                                          India vs South Africa Live Score: कैसी होगा कटक का मौसम

                                                                                          कटक में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना नहीं है, और तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर और 14 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर तक रह सकता है।

                                                                                            DECEMBER 09, 2025 / 6:05 PM IST

                                                                                            IND vs SA Live Score: इससे पहले टेस्ट-वनडे सीरीज खेली गई

                                                                                            इससे पहले दोनों टीमों के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। टेस्ट मैच में भारत को 2-0 से हार मिली थी। वहीं वनडे सीरीज में वापसी करते हुए भारत ने साउथ अफ्रीका को 2-1 से मात दी थी।

                                                                                              DECEMBER 09, 2025 / 6:00 PM IST

                                                                                              India vs South Africa Live Score: फ्री में कहां पर देखें मुकाबला

                                                                                              भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टी20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री में देख सकते हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर देखी जा सकेगी।

                                                                                                DECEMBER 09, 2025 / 5:55 PM IST

                                                                                                IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक/डोनोवन फरेरा (wk), रीजा हेंड्रिक्स, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी, केशव महाराज

                                                                                                  DECEMBER 09, 2025 / 5:50 PM IST

                                                                                                  India vs South Africa Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                  अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (vc), सूर्यकुमार यादव (c), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (wk), हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

                                                                                                    DECEMBER 09, 2025 / 5:49 PM IST

                                                                                                    IND vs SA Live Score: कब खेला जाएगा पहला टी20 मैच

                                                                                                    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 का पहला मुकाबला मंगलवार, 9 दिसंबर को खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे IST पर शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस का समय 6:30 बजे होगा।

                                                                                                      DECEMBER 09, 2025 / 5:48 PM IST

                                                                                                      India vs South Africa Live Score: साउथ अफ्रीका की पूरी टीम

                                                                                                      एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), डोनोवन फरेरा (विकेट कीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे

                                                                                                        DECEMBER 09, 2025 / 5:47 PM IST

                                                                                                        IND vs SA Live Score: भारत की पूरी टीम

                                                                                                        सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर

                                                                                                          DECEMBER 09, 2025 / 5:46 PM IST

                                                                                                          नमस्कार

                                                                                                          मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ