IND vs SA Match Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने भारत को 271 रन का टारगेट दिया। भारत ने 39.5 ओवर में आसानी से इस टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है
IND vs SA Match Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात दी है। 3 मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया है। भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
IND vs SA Match Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात दी है। 3 मैचों की सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया है। भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका की टीम पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 47.5 ओवर में 270 रन पर ऑलआउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने भारत को 271 रन का टारगेट दिया। भारत ने 39.5 ओवर में रोहित, यशस्वी और विराट की पारी की बदौलत आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया। भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया।
टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के तौर पर लगा। रोहित शर्मा 73 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट और यशस्वी ने पारी को संभाला। यशस्वी ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। दोनों क्रिकेटर की पारी की बदौलत भारत 39.5 ओवर में आसानी से टारगेट को हालिस कर लिया। विराट कोहली 65 रन और यशस्वी जायसवाल 116 रन बनाकर नाबाद गए।
भारत टीम को पहला झटका 26वें ओवर में 155 रन के स्कोर पर लगा। 26वें ओवर में भारत को पहला झटका लगा है। केशव महाराज की गेंद पर रोहित शर्मा 73 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हुए। भारत और साउथ अफ्रीका मुकाबले के बीच खेले जा रहे तीसरे मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया है। यशस्वी जायसवाल ने 111 में अपनी सेंचुरी लगाई है। यशस्वी के वनडे करियर का ये पहला शतक है
भारत के गेंदबाज कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने मुकाबले में 4-4 विकेट चटकाए है। वहीं रवींद्र जडेजा और अर्शदीप सिंह ने को 1-1 विकेट मिला।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और रयान रिकेल्टन शून्य रन पर हुए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा ने टीम को संभालते हुए 113 रन की साझेदारी की, लेकिन जडेजा ने 21वें ओवर में बावुमा (48) को आउट कर यह साझेदारी तोड़ दी। 29वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने मैथ्यू ब्रीट्जके (24) और एडेन मार्करम (1) को आउट किया। डी कॉक ने 80 गेंदों में शतक पूरा किया, लेकिन 33वें ओवर में कृष्णा ने उन्हें 106 रन पर आउट कर दिया। कुलदीप यादव ने 39वें ओवर में ब्रेविस (29) और जानसेन (17) को आउट किया, फिर बॉश (9) और एनगिडी (1) के विकेट भी लिए। अंत में 48वें ओवर में कृष्णा ने बार्टमैन (3) को आउट कर पारी समेट दी। दक्षिण अफ्रीका 47.5 ओवर में 270 पर ऑलआउट हुई और भारत को 271 रन का टारगेट दिया था।