IND vs SA: गिल या संजू सैमसन... साउथ अफ्रीका के खिलाफ कौन करेगा ओपनिंग? सूर्यकुमार यादव ने दिया ये जवाब

Sanju Samson: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाद अब 9 दिसंबर से 5 मैचों की T20 सीरीज शुरू होगी। टी20 सीरीज में शुभमन गिल की वापसी हुई है। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे। वहीं संजू सैमसन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे इस पर भी सूर्यकुमार यादव ने बात की है

अपडेटेड Dec 08, 2025 पर 3:29 PM
Story continues below Advertisement
संजू सैमसन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे इस पर भी सूर्यकुमार यादव ने बात की है

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर मंगलवार से होगी। वहीं इस सीरीज में चोट से उबरकर शुभमन गिल टीम में वापसी कर रहे हैं। शुभमन गिल अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। वहीं संजू सैमसन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे इस पर भी सूर्यकुमार यादव ने बात की है। सूर्या ने बताया कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन कर सकते हैं ओपनिंग

पिछले साल तक सैमसन अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते थे और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे थे, लेकिन शुभमन गिल के आने के बाद उनका क्रम बदल गया है और अब वे पांचवें नंबर पर उतर रहे हैं।

संजू के बैटिंग ऑर्डर पर सूर्या ने क्या कहा


सूर्यकुमार ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम कॉम्बिनेशन के मामले में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते हैं। फोकस सिर्फ इस बात पर है कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इसके अलावा, ऐसा कुछ भी बड़ा बदलाव नहीं है जिसे हम बदलना चाहते हैं।" वहीं सूर्या ने संजू के बैटिंग ऑर्डर पर कहा, "संजू एक ऐसा बैटर है जो टॉप ऑर्डर में खेल सकते हैं। उन्होंने ओपनर के तौर पर अच्छा किया है। शुभमन संजू से आगे खेले क्योंकि वह उस जगह का हकदार थे, लेकिन हमने फिर भी ये पक्का किया कि संजू को मौके मिलें।"

उन्होंने कहा, "ओपनर्स के अलावा, बाकी सभी को फ्लेक्सिबल होने की जरूरत है। उन्हें एडजस्ट करना होगा। वे दोनों हमारे प्लान में हैं, दोनों कई रोल निभा सकते हैं। ये टीम के लिए एक एसेट है और एक अच्छा सिरदर्द भी है।"

अभी पूरा फोकस सीरीज पर

फरवरी–मार्च 2026 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए, दोनों देशों के लिए ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। सूर्या ने कहा कि फिलहाल टीम का ध्यान साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली बाइलेटरल सीरीज पर है। उनके मुताबिक, “वर्ल्ड कप से पहले हमें दो मजबूत टीमों के खिलाफ 10 T20 मैच खेलने हैं, इसलिए अभी हमारा पूरा फोकस इन्हीं मैचों पर है। जैसे-जैसे हम टूर्नामेंट के करीब पहुंचेंगे, हम धीरे-धीरे अपना पूरा ध्यान T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों पर लगाएंगे।”

IND vs SA: T20I सीरीज में कौन होगा इन और कौन होगा आउट...जानें कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।