Get App

IND vs SA: गिल या संजू सैमसन... साउथ अफ्रीका के खिलाफ कौन करेगा ओपनिंग? सूर्यकुमार यादव ने दिया ये जवाब

Sanju Samson: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाद अब 9 दिसंबर से 5 मैचों की T20 सीरीज शुरू होगी। टी20 सीरीज में शुभमन गिल की वापसी हुई है। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे। वहीं संजू सैमसन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे इस पर भी सूर्यकुमार यादव ने बात की है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Dec 08, 2025 पर 3:29 PM
IND vs SA: गिल या संजू सैमसन... साउथ अफ्रीका के खिलाफ कौन करेगा ओपनिंग? सूर्यकुमार यादव ने दिया ये जवाब
संजू सैमसन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे इस पर भी सूर्यकुमार यादव ने बात की है

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के बाद अब दोनों टीमों के बीच में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर मंगलवार से होगी। वहीं इस सीरीज में चोट से उबरकर शुभमन गिल टीम में वापसी कर रहे हैं। शुभमन गिल अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। वहीं संजू सैमसन किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे इस पर भी सूर्यकुमार यादव ने बात की है। सूर्या ने बताया कि क्या टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन कर सकते हैं ओपनिंग

पिछले साल तक सैमसन अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते थे और अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे थे, लेकिन शुभमन गिल के आने के बाद उनका क्रम बदल गया है और अब वे पांचवें नंबर पर उतर रहे हैं।

संजू के बैटिंग ऑर्डर पर सूर्या ने क्या कहा

सूर्यकुमार ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम कॉम्बिनेशन के मामले में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहते हैं। फोकस सिर्फ इस बात पर है कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं। इसके अलावा, ऐसा कुछ भी बड़ा बदलाव नहीं है जिसे हम बदलना चाहते हैं।" वहीं सूर्या ने संजू के बैटिंग ऑर्डर पर कहा, "संजू एक ऐसा बैटर है जो टॉप ऑर्डर में खेल सकते हैं। उन्होंने ओपनर के तौर पर अच्छा किया है। शुभमन संजू से आगे खेले क्योंकि वह उस जगह का हकदार थे, लेकिन हमने फिर भी ये पक्का किया कि संजू को मौके मिलें।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें