IND vs SA Test series: स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पैर के फ्रेक्चर से उबरकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है। पंत को जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अगली सीरीज नहीं खेल सके थे। उन्होंने हाल ही में बेंगलुरू में दक्षिण अफ्रीका A के खिलाफ भारत ए टीम की कप्तानी की। उन्होंने दूसरी पारी में 90 रन बनाए।
