भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बारिश का असर देखने को मिल सकता है। श्रीलंका की टीम अपनी दूसरी पारी खेल रही है और मैच फिलहाल ड्रॉ की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में अगर बारिश की वजह की वजह से खेल चौथे दिन का खेल शुरु नहीं हो पाया तो भारत के लिए मुश्किल हो सकता है। अब बचे हुए दो दिनों में हर एक सत्र काफी अहम रहने वाला है। भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC 2025-27) के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला हर हाल में जीतना जरूरी है। फिलहाल इस सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है।
समय से पहले रोकना पड़ा खेल
बारिश और कम रोशनी की वजह से तीसरे दिन का खेल समय से पहले रोकना पड़ा। खेल रुकने तक सोनल दिनुशा 85 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि लाहिरू कुमारा 8 रन पर खेल रहे थे। भारत ने पहली पारी में 503 रन बनाए थे और 9 विकेट गंवाए थे। अब श्रीलंका को फॉलोऑन से बचने के लिए 38 रन और बनाने हैं। ट्री ब्रेक के बाद श्रीलंका ने 216/7 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। भारत को उम्मीद थी कि वह जल्द ही श्रीलंका की पारी समेट देगा, लेकिन सोनल दिनुशा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभाल लिया। उन्होंने इस सीरीज में तीसरी बार 50 से ज्यादा रन बनाए और करीब दो सेशन तक भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा। श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन से बचने के लिए मात्र 39 रन दूर है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज बेहद अहम है। भारतीय टीम की नजर सीरीज में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करने पर है। WTC की अंक तालिका में मुकाबला कड़ा है, इसलिए यहां मिलने वाली हार या खराब प्रदर्शन भारत की फाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकता है।
पांचवें स्थान पर हैं भारत
भारतीय टीम इस समय 64 अंकों और 53.33 प्रतिशत PCT (पॉइंट्स पर्सेंटेज) के साथ WTC अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। कोलंबो टेस्ट में जीत मिलने पर भारत का PCT बढ़कर 57.57 हो जाएगा, लेकिन फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए टीम को आगे लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। WTC में जीत पर 12 अंक, टाई होने पर दोनों टीमों को 6-6 अंक और मैच ड्रॉ रहने पर 4-4 अंक मिलते हैं। वहीं टीमों की रैंकिंग कुल अंकों से नहीं बल्कि PCT के आधार पर तय होती है। 2027 के फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अंक तालिका में टॉप-2 में जगह बनानी होगी।
AccuWeather के मुताबिक, भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के चौथे दिन कोलंबो में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हो सकती है। कोलंबो में चौथे दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बारिश की संभावना 89 फीसदी तक है। आसमान में घने बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद बारिश का खतरा 70 फीसदी रहेगा। शाम को तापमान घटकर 27 डिग्री तक पहुंच सकता है और बारिश की संभावना करीब 55 फीसदी रहेगी।