Get App

IND vs SL: भारतीय टीम करेगी श्रीलंका की मदद, पैसा दान करने के लिए खेलेगी एक्स्ट्रा मैच

IND vs SL: भारतीय टीम अगस्त के महीने में श्रीलंका दौरे पर जाएगी। यहां पर भारत को टेस्ट सीरीज और टी20 सीरीज के अलावा टी20 सीरीज भी खेलेगी। टी20 मैच खेलने का उद्देश्य चक्रवाती तूफान से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों की मदद करना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 11:21 PM
IND vs SL: भारतीय टीम करेगी श्रीलंका की मदद, पैसा दान करने के लिए खेलेगी एक्स्ट्रा मैच
भारत ने साइक्लोन डितवाह के बाद श्रीलंका की मदद के लिए अतिरिक्त T20 इंटरनेशनल मैच खेलने का फैसला किया है

श्रीलंका में तूफान दितवाह ने भारी तबाही मचाई थी। इस भारी तबाही के बाद भारत ने श्रीलंका की काफी मदद की थी। वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी श्रीलंका की मदद करने जा रही है। BCCI, टीम इंडिया के साथ श्रीलंका की मदद करेगी। बता दें कि इस साल टीम इंडिया को श्रीलंका जाना है और वहां टेस्ट के बाद टी20 मैच भी खेले जाएंगे जिससे चक्रवाती तूफान से पीड़ित लोगों और परिवारों की मदद की जाएगी।

श्रीलंका दौरे पर जाएगी भारतीय टीम

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच जनवरी में 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। वहीं अगस्त में भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी। यहां पर भारत को टेस्ट सीरीज और टी20 सीरीज के अलावा टी20 सीरीज भी खेलेगी। टी20 मैच खेलने का उद्देश्य चक्रवाती तूफान से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों की मदद करना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खतरनाक साइक्लोन के बाद राहत और पुनर्निर्माण कार्यों में मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है।

BCCI ने 2026 में श्रीलंका दौरे के दौरान श्रीलंका के खिलाफ कुछ एक्स्ट्रा टी20 मैच खेलने का प्रस्ताव दिया है। श्रीलंका क्रिकेट के चेयरमैन शम्मी सिल्वा ने शुक्रवार (2 जनवरी) को इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस पहल से राहत और रिकवरी प्रयासों को समर्थन मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें