IND vs SL: एमएस धोनी से आगे निकले ऋषभ पंत, विकेटकीपर बल्लेबाज ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज दूसरे दिन का मुकाबला खेला जा रहा है। वहीं मुकाबले के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की। पंत ने 88 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए की शानदार पारी खेली। इसी के साथ ऋषभ पंत ने एमएस धोनी का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है

अपडेटेड Aug 24, 2026 पर 3:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऋषभ पंत ने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। वहीं आज दूसरे दिन का मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम 8 विकेट खोकर 475 रन बना ली है। वहीं मुकाबले को बारिश की वजह से रोक दिया गया है। वहीं मुकाबले के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की है। मैच के पहले दिन सिर्फ 3 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होने के बाद पंत दोबारा मैदान पर उतरे। दूसरे दिन सारांश जैन के आउट होने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी संभाली और शानदार अर्धशतक लगाया। पंत ने 88 गेंदों पर नाबाद 63 रन बनाए और टीम की पारी को मजबूती दी। इसी के साथ ऋषभ पंत ने एमएस धोनी का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि भी हासिल की। पंत अब विदेशी और न्यूट्रल मैदानों पर भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में 2,500 रन पूरे कर चुके हैं। पंत विदेशी मैदानों पर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 2,500 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में अर्धशतक लगाते हुए पंत ने एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। एमएस धोनी ने 2006 से 2014 के बीच भारत के लिए 48 विदेशी टेस्ट मैच खेले और 2,496 रन बनाए थे। वहीं, ऋषभ पंत अपना 36वां विदेशी टेस्ट खेल रहे हैं और अब तक 2,534* रन बना चुके हैं।


सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

विदेशी टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की सूची में पाकिस्तान के सरफराज अहमद सबसे आगे हैं। उन्होंने 52 मैचों में 2,696 रन बनाए हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है, जिन्होंने 41 विदेशी टेस्ट में 2,634 रन बनाए। वहीं, ऋषभ पंत ने 24 अगस्त को कोलंबो टेस्ट में अपना 21वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया।

WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

ऋषभ पंत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पंत के नाम WTC में 2,948* रन हैं। अगर वह इस मैच में 52 रन और बना लेते हैं, तो 3,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऋषभ पंत सबसे आगे हैं, जबकि शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं।

गिल ने 42 WTC मैचों में 2,917 रन बनाए हैं। वहीं, पंत के पास 2,948 रन हैं और 3,000 रन पूरे करने के लिए उन्हें अब सिर्फ 52 रन चाहिए। ऐसा करने पर पंत WTC में 3,000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। उन्होंने भारत के लिए अपने सभी 42 WTC मैच बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेले हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।