IND vs USA Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार तरीके से अपने अभियान की शुरूआत की है। वर्ल्ड कप में खेले गए पहले मुकाबले में सूर्यकुमार की टीम इंडियन ने यूएसए को 29 से मात दी है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया तो वहीं गेंदबाजों ने भी मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है। मोहम्मद सिराज ने 29 रन देकर 3 विकेट चटका कर यूएसए की पारी को पूरी तरह से तोड़ दिया। यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
