IND vs USA Pitch Report: वानखेड़े के पिच पर पार होगा 300 के आंकड़ा? जानें पहले मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs USA Playing 11: ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होगी। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें खिताब जीतने के लिए खेलेंगी। फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी

अपडेटेड Feb 06, 2026 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
IND vs USA Pitch Report: इस बार टूर्नामेंट में सबकी नजर डिफेंडिंग चैंपियन भारत पर होगी

IND vs USA Playing 11: क्रिकेट के सबसे रोमांचक फॉर्मेट टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने जा रही है। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों टी20 वर्ल्ड कप के खिताब के लिए आपस में भिड़ेगी। इन 20 टीमों के बीच कुल 55 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में सबकी नजर डिफेंडिंग चैंपियन भारत पर होगी। टीम इंडिया, इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मुंबई में करेगी। ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा और टॉस शाम 6.30 पर होगा।

वहीं भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए ये वर्ल्ड कप काफी खास होने वाला है। टीम इंडिया इस बार अपने घर पर वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने उतरेगी। भारत, इस खिताब की प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टूर्नामेंट को भारत, ग्रुप में ए में है। भारतीय टीम के साथ इस ग्रुप में नामीबिया, नीदरलैंड्स, USA और पाकिस्तान को रखा गया है। आइए मैच से पहले जानते हैं कैसी होगी भारत और यूएसए की प्लेइंग 11 ओर पिच रिपोर्ट

पहले दिन खेले जाएंगे तीन मैच


7 फरवरी को टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मैच खेले जाने हैं। पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच सुबह 11 बजे से खेला जाएगा। वहीं दूसरा मैच वेस्ट इंडीज और स्कॉटलैंड के बीच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला भारत और यूएसए के बीच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।कुल मिलाकर फैंस को टूर्नामेंट के पहले दिन ही क्रिकेट प्रेमिंयों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2024 में बिना कोई मैच हारे T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अब 2026 में सूर्यकुमार यादव इस कामयाबी को दोहराने की कोशिश करेंगे।

तो चलिए मैच से पहले जानते हैं भारत और यूएसए में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, भारत और यूएसए की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

सबसे पहले जानते हैं कि भारत और यूएसए के बीच कुल कितने मुकाबले खेले जा चुके हैं और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो भारत की टीम आगे नजर आती है। भारत (India) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 1 ही बार भिड़त हुई है, जिसमें भारत ने बाजी मारी है। ये मुकाबला ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान खेला गया था।

अब बात करते हैं भारत की संभावित प्लेइंग 11 की

भारत की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

यूएसए के खिलाफ मैच में संजू सैमसन प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं। भारत की बैटिंग लाइनअप काफी मजबूत है। अभिषेक शर्मा के सात ईशान किशन ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा फिट होकर वापसी कर सकते हैं। चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव खेलने आ सकते हैं। वहीं पांचवे नंबर पर उपकप्तान व स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। छठे नंबर पर ऑलराउंडर शिवम दुबे, सांतवें पर हार्दिक पांड्या और आठवें नंबर पर रिंकू सिंह को बल्लेबाजी करने के लिए उतारा जा सकता है।

अब बात करते हैं यूएसए की संभावित प्लेइंग 11 की

यूएसए की संभावित प्लेइंग 11: मोनांक पटेल (कप्तान ), आंद्रिस गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाकविक, सौरभ नेत्रवलकर

जानें पिच रिपोर्ट

आइए अब बात करते हैं वानखेड़े स्टेडियम के पिच रिपोर्ट के बारे में। वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, क्योंकि यहां गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में रन बनाना आसान हो जाता है। छोटी बाउंड्री और सपाट पिच की वजह से ये मैदान USA टीम को भारत के खिलाफ थोड़ा आत्मविश्वास दे सकता है, अगर उनके बल्लेबाज भारतीय तेज गेंदबाजों का सही तरीके से सामना कर पाएं।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी मेंस का T20 मैच 2 फरवरी 2025 को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था, जिसे भारत ने 150 रन से जीता था।

कैसा होगा मुंबई का वेदर रिपोर्ट

अब बात कर लेते हैं वेदर रिपोर्ट के बारे में। मौसम के मिजाज को देखें तो मैच वाले दिन मुंबई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान करीब 28 से 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और नमी भी सामान्य रहेगी। ऐसे में मुकाबला बिना किसी रुकावट के आराम से खेला जा सकेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।