IND vs USA Playing 11: क्रिकेट के सबसे रोमांचक फॉर्मेट टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होने जा रही है। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों टी20 वर्ल्ड कप के खिताब के लिए आपस में भिड़ेगी। इन 20 टीमों के बीच कुल 55 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में सबकी नजर डिफेंडिंग चैंपियन भारत पर होगी। टीम इंडिया, इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मुंबई में करेगी। ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा और टॉस शाम 6.30 पर होगा।
