IND vs USA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला यूएसए से, जानें कब और कहां पर देखें लाइव एक्शन

IND vs USA Live Streaming: भारतीय टीम 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए क्रिकेट टीम के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मौजूदा चैंपियन भारत का लक्ष्य एक बार फिर ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें लाइव एक्शन

अपडेटेड Feb 07, 2026 पर 1:40 PM
Story continues below Advertisement
भारत का लक्ष्य एक बार फिर ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का है

IND vs USA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान में उतरेगी। भारतीय टीम शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यूएसए क्रिकेट टीम के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। मौजूदा चैंपियन भारत का लक्ष्य एक बार फिर ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचने का है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भी भारतीय टीम मजबूत नजर आ रही है, जिसमें सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे अहम खिलाड़ी शामिल हैं। भारत ग्रुप A में है, जहां उसके साथ पाकिस्तान क्रिकेट टीम, नीदरलैंड्स और नामीबिया भी हैं। इस ग्रुप से टॉप दो टीमें सुपर आठ चरण में जगह बनाएंगी।

मोनांक पटेल की कप्तानी में यूएसए क्रिकेट टीम अच्छी लय के साथ इस मैच में उतर रही है। हाल के प्रैक्टिस मैचों में हालांकि भारत क्रिकेट टीम ने USA को 38 रन से हराया था।

कब खेला जाएगा भारत और यूएसए का मैच


इंडिया और यूएसए के बीच T20 वर्ल्ड कप मैच शनिवार, 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:00 बजे IST से शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

कहां पर देखें भारत और यूएसए का मैच

भारत बनाम यूएसए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग शनिवार को JioHotstar के ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।

भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

USA की पूरी टीम: मोनंक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नॉस्टुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।