IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी में चला ‘गिल शो’, कप्तान ने ठोका तूफानी दोहरा शतक

बुधवार को गुवाहाटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में ‘द शुभमन गिल शो’ देखने को मिला। 406 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान ने गेंदों में दोहरा शतक ठोक दिया। अपने दमादर पारी से गिल ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की पीट-पीटकर हालत खराब कर दी।

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 9:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
गुवाहाटी में चला ‘गिल शो’, कप्तान ने ठोका तूफानी दोहरा शतक

IND vs WI 2nd ODI: बुधवार को गुवाहाटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में ‘द शुभमन गिल शो’ देखने को मिला। 406 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान ने 117 गेंदों में दोहरा शतक ठोक दिया। अपने दमादर पारी से गिल ने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की पीट-पीटकर हालत खराब कर दी।

बता दें कि यह अब तक का सबसे तेज दोहरा शतक था, जिसने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ ईशान किशन के 126 गेंदों में बनाए गए दोहरे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

गिल ने तोड़ा ग्लेन मैक्सवेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड


शुभमन गिल ने दोहरे शतक के बाद भी अपना बल्ला नहीं रोका। कुछ ही गेंदों बाद उन्होंने 201 रन का आंकड़ा पार कर लिया और इसके साथ ही एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

गिल ने वनडे में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने का ग्लेन मैक्सवेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैक्सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 181 गेंदों पर 201 रन की शानदार पारी खेली थी। अब गिल ने मैक्सवेल से आगे निकलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

रोहित के बाद अब गिल के नाम दो डबल सेंचुरी

यह गिल का दूसरा दोहरा शतक था, जिससे वे रोहित शर्मा के बाद एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। कुल मिलाकर, यह वनडे इतिहास का 13वां दोहरा शतक था।

यह भी पढ़ें: India vs West Indies 2nd ODI: पहले गिल ने जड़ा शतक, फिर रोहित ने भी ठोकी सेंचुरी; वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की हालत खराब

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।