Get App

Yashasvi Jaiswal: एक गलती के कारण दोहरे शतक से चूके यशस्वी जायसवाल, रन आउट होने के बाद दिखे मायूस

Yashasvi Jaiswal: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट में यशस्वी जायसवाल 175 रन पर रन आउट हो गए। वे अपने दोहरे शतक से चूक गए। शुभमन गिल के साथ रन लेने में हुई गलतफहमी के कारण उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 11, 2025 पर 3:02 PM
Yashasvi Jaiswal: एक गलती के कारण दोहरे शतक से चूके यशस्वी जायसवाल, रन आउट होने के बाद दिखे मायूस
Yashasvi Jaiswal: आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल काफी निराश दिखे

Yashasvi Jaiswal: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करने के बाद दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं बढ़ा पाए। यशस्वी जायसवाल 175 रन पर रन आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल अपने तीसरे दोहरे शतक से चूक गए। रन आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल काफी निराश दिखे।

यशस्वी जायसवाल दोहरे शतक के बेहद करीब थे, लेकिन शनिवार सुबह अरुण जेटली स्टेडियम में कप्तान शुभमन गिल के साथ रन लेने में हुई गलतफहमी के चलते उन्हें स्ट्राइकर एंड पर अपना विकेट गंवाना पड़ा। इस घटना के बाद जायसवाल ने पवेलियन लौटते समय शुभमन गिल की ओर गुस्से से देखा।

रन आउट हुए यशस्वी

यशस्वी जायसवाल भारतीय पारी के 92वें ओवर में रनआउट हुए। जायसवाल ने जेडन सील्स की गेंद को मिड-ऑफ की ओर खेला और उन्हें लगा कि एक रन आसानी से लिया जा सकता है। नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद शुभमन गिल ने शुरुआत में रन लेने के लिए कुछ कदम बढ़ाए, लेकिन जैसे ही उन्होंने देखा कि गेंद सीधे फील्डर के पास जा रही है, वे तुरंत रुक गए। तब तक जायसवाल आधी पिच तक पहुंच चुके थे। इसी दौरान टेगनराइन चंद्रपॉल ने तेजी से गेंद उठाकर विकेटकीपर की ओर फेंकी और थोड़े से अंतर से जायसवाल रन आउट हो गए। उन्होंने वापस लौटने की कोशिश की लेकिन फील्डर के सीधे थ्रो के कारण वह रन आउट हो गए। जायसवाल को अंपायर के फैसले के बाद वापस पवेलियन लौटना पड़ा। जायलवाल दोहरा शतक बनाने के बेहतरीन मौके से सिर्फ कुछ कदम दूर रह गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें