वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें और आखिरी मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का वापसी हुई है। वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार को मौका मिल सकता है। अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। वहीं इस मुकाबले के प्लेइंग 11 में भुवी को मौका मिल सकता है। भुवनेश्वर ने नवंबर 2022 के बाद से भारत की ओर से कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेले हैं। ऐसे में फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा है भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड
टीम में कर सकते हैं वापसी
मेरठ के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी कर सकते हैं। 36 साल के भुवनेश्वर कुमार 25 दिसंबर 2012 को बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। वहीं नवंबर 2022 के बाद से भारत के लिए इस फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। ऐसे में फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है।
भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड
भुवनेश्वर कुमार को टी20 क्रिकेट में खेलने का लंबा अनुभव है। उन्होंने भारत की ओर से अब तक 87 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 90 विकेट अपने नाम किए हैं। वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में सातवें स्थान पर हैं। भुवनेश्वर नई गेंद से गेंदबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं, जिससे वह टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित होते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड
भुवनेश्वर कुमार का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 18 मुकाबले खेले हैं और 13 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, भारतीय मैदानों पर भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है। भुवनेश्वर ने भारत में 34 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं। घरेलू मैदान पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 12 जून 2022 को कटक में 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। अब फैंस की नजरें एक बार फिर उनके प्रदर्शन पर रहेंगी।
आईपीएल में भी शानदार रिकॉर्ड
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में भी अपनी गेंदबाजी से शानदार पहचान बनाई है। वह इस टूर्नामेंट में 200 से ज्यादा मैच खेलने और 200 से अधिक विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से सभी 16 मैच खेले और 28 विकेट हासिल किए। वह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे और पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे स्थान पर रहे। उनके बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम को खिताब बचाने में अहम मदद दी, जबकि कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाया।