Get App

IND vs WI Highlights: संजू की दमदार पारी ने दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, अब इंग्लैंड से होगा मुकाबला

IND vs WI Highlights: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 01, 2026 पर 11:35 PM
IND vs WI Highlights: संजू की दमदार पारी ने दिलाया सेमीफाइनल का टिकट, अब इंग्लैंड से होगा मुकाबला
IND vs WI Highlights: वेस्टइंडीज को हरा सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

IND vs WI Highlights: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सुपर-8 स्टेज के आखिरी मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब टीम इंडिया 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे। संजू सैमसन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

भारत की खराब शुरुआत

196 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत टीम शुरुआत डगमगाई। तीसरे ओवर में अकील होसेन ने अभिषेक शर्मा को 10 रन पर आउट हुए। इसके बाद पांचवें ओवर में जेसन होल्डर ने ईशान किशन (10 रन) को पवेलियन भेज दिया। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 44 रन था। इसके बाद संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके लगाए। 10 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट पर 98 रन बना लिए थे, लेकिन 11वें ओवर में शमर जोसेफ ने सूर्यकुमार यादव को 18 रन पर आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया।

संजू सैमसन की तूफानी पारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें