IND vs WI T20 Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। सीरीज का पहला मुकाबला आज, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा।
IND vs WI T20 Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले टी20 में वेस्टइंडीज की टीम बैटिंग कर रही है
IND vs WI T20 Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। सीरीज का पहला मुकाबला आज, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा।
वैभव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। इस मुकाबले से नमन धीर टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज
IND vs WI T20 Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। सीरीज का पहला मुकाबला आज, 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा।
वैभव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। इस मुकाबले से नमन धीर टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में नमन ने डेब्यू किया था
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में हाल ही में भारतीय टीम जापान में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम की है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे। वहीं ऐसी खबर हैं कि वैभव प्लेइंग 11 में शामिल नहीं होंगे।
वेस्टइंडीज की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं तो वहीं वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में हैं। वहीं इस सीरीज से पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। इस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया है। आइए जानते हैं पहले टी20 के लिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट
IND vs WI T20 Score Live: पहले विकेट की तलाश में भारत
3 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी विकेट के 28 रन है। अर्शदीप यादव के इस ओवर में कुल 7 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के शाई होप और कामिल पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भारत को पहले विकेट की तलाश है।
WI vs IND Live Match: दूसरे ओवर में आए 16 रन
वेस्टइंडीज के शाई होप और कामिल पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 2 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी विकेट के 21 रन है। मयंक यादव के इस ओवर में शाई होप ने कुल 16 रन बनाए हैं।
IND vs WI T20 Score Live: पहले ओवर में आए 5 रन
वेस्टइंडीज के शाई होप और कामिल पूरन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह ने किया, इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर बिना किसी विकेट के 5 रन है।
IND vs WI T20 Score Live: शुरू हुआ मुकाबला
भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने शाई होप और कामिल पूरन की जोड़ी क्रीज पर आ गई है। भारत की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।
IND vs WI T20 Match Live: टी20 मैच का पूरा शेड्यूल
पहला T20I, अक्टूबर 6: भारत बनाम वेस्टइंडीज, इकाना स्टेडियम लखनऊ, 7:00 PM
दूसरा T20I अक्टूबर 9: भारत बनाम वेस्टइंडीज, , JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची, 7:00 PM
तीसरा T20I अक्टूबर 11: भारत बनाम वेस्टइंडीज, होलकर स्टेडियम, इंदौर, 7:00 PM
चौथा T20I अक्टूबर 14: भारत बनाम वेस्टइंडीज, राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद, 7:00 PM
पांचवा T20I अक्टूबर 17: भारत बनाम वेस्टइंडीज, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु,7:00 PM
WI vs IND Live Match: कैसा रहा है घरेलू का रिकॉर्ड
भारत ने अपने घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 T20I मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 5 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं, भारत ने विदेशी मैदान पर 5 मैच जीते हैं और वेस्टइंडीज ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं। न्यूट्रल वेन्यू पर भारत ने 6, जबकि वेस्टइंडीज ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है।
IND vs WI T20 Score Live: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 31 T20I मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा काफी भारी रहा है। टीम इंडिया ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मुकाबलों में सफलता मिली। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।
IND vs WI T20 Match Live: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11
शाई होप (विकेट कीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ
WI vs IND Live Match: भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव
IND vs WI T20 Match Live: नमन धीर का डेब्यू
इस मुकाबले से नमन धीर टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में नमन ने डेब्यू किया था।
IND vs WI T20 Score Live: भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का किया फैसला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले टी20 में वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करेगी। वैभव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है।
IND vs WI T20 Match Live: कैसी होगी पिच
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले T20I में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहने की उम्मीद है। पिच धीमी और नीची रह सकती है, जबकि मैदान की बड़ी बाउंड्री बल्लेबाजों की परेशानी बढ़ा सकती है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच पर गेंद के रुककर आने की संभावना है, जिससे खासकर बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। यहां पहली पारी में 165 से 175 रन के आसपास का स्कोर अच्छा माना जा सकता है।
IND vs WI T20 Match Live: कहां पर देखें मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को आप घर बैठकर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकेंगे। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच को फ्री में आप DD Sports पर लाइव देख सकते हैं।
IND vs WI T20 Score Live: नमन धीर का डेब्यू
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से हो गई है। वहीं इस मुकाबले में भारत के गेंदबाज नमन धीर डेब्यू करने जा रहे हैं। 27 सितंबर को वनडे डेब्यू करने के बाद अब नमन धीर को टी20 इंटरनेशनल में भी भारत के लिए खेलने का मौका मिला है। अर्शदीप सिंह ने नमन धीर को डेब्यू कैप दी है।
IND vs WI T20 Match Live: आज भारत में होगा वैभव का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही दुनिया भर में अपनी बल्लेबाजी से खास पहचान बना ली है। 4 जुलाई 2026 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले से वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। वैभव अभी भारत में कोई मुकाबला नहीं खेले है। इस मुकाबले में वैभव अब अभिषेक शर्मा के साथ खेलेंगे या नहीं अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
WI vs IND Live Match: बारिश डालेगी मुकाबले में खलल
लखनऊ में 6 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मैच के दौरान मौसम क्रिकेट के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है। मैच के समय तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मैच के दौरान बारिश की संभावना काफी कम है। इसलिए फैंस को पूरा मुकाबला को एन्जॉय करने का मौका मिलेगा।
IND vs WI T20 Score Live: वेस्ट इंडीज की संभावित प्लेइंग 11
शाई होप (C, WK), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल।
IND vs WI T20 Match Live: भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), ईशान किशन, नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव
WI vs IND Live Match: वेस्टइंडीज की पूरी टीम
शाई होप (C & WK), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर
IND vs WI T20 Score Live: भारत की पूरी टीम
श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (WK), संजू सैमसन (WK), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर
IND vs WI T20 Match Live: भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने
भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहला T20I मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं मुकबाले का टॉस शाम 6:30 पर होगा।
नमस्कार
मनीकंट्रोल लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ