Get App

IND vs WI Live Streaming: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां पर देखें भारत-वेस्टइंडीज का लाइव मैच

IND vs WI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने पहला टेस्ट एक पारी और 140 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देंखे भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मुकाबला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 09, 2025 पर 7:56 PM
IND vs WI Live Streaming: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां पर देखें भारत-वेस्टइंडीज का लाइव मैच
IND vs WI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 10 अक्टूबर को खेला जाएगा

IND vs WI Live Streaming: वेस्टइंडीज की टीम इस समय भारत दौरे पर है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रनों से मात दी है। इस जीत के साथ भारत ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं दूसरे मैच को जीतकर भारत इस सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

शुभमन गिल के लिए ये मैच काफी खास रहने वाला है, क्योंकि अगर भारत यह टेस्ट जीतता है तो बतौर टेस्ट कप्तान यह उनकी पहली सीरीज जीत होगी। आइए जानते हैं कब और कहां पर देंखे भारत और वेस्टइंडीज के बीच ये मुकाबला

कैसा था पहले मैच में प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में भारतीय टीम काफी मजबूत है। इस मुकाबले में भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने बेहतरीन प्रदर्सन किया था। पिछले मैच में भारत के केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया था। मुकाबले में भारत के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में वापसी करना चाहेगी। पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम 162 और 146 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। हालांकि युवा तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम की कमजोर बल्लेबाजी एक पारी और 140 रनों की हार का बड़ा कारण बनी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें