IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। मुकाबले का अभी तक टॉस नहीं हो पाया है। बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है
IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस शाम 6:30 पर होना था, लेकिन बारिश की वजह से अभी तक टॉस नहीं हो पाया है। बेंगलुरु में तेज बारिश हो रही है। बारिश रूकने के बाद मुकाबला शुरू होगा। मैदान पर अभी भी कवर ढके हुए हैं और ग्राउंड स्टाफ की ओर से कोई हलचल नहीं दिख रही है

दोनों टीमें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। दोनों टीमों का नजरें इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी।
बेंगलुरु में होने वाले आखिरी टी20 मैच में भारत और वेस्टइंडीज दोनों की कोशिश जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करने की होगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर घरेलू मैदान पर सीरीज बचाने का दबाव रहेगा, वहीं वेस्टइंडीज की टीम जीत दर्ज कर नया इतिहास बनाने के इरादे से उतरेगी।
सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में अर्शदीप सिंह के चोटिल होने के कारण भुवनेश्वर कुमार को टीम में जगह मिली है। वहीं इस मुकाबले में भुवी को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। भुवी लगभग 4 साल के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। सीरीज के अब तक चार मैचों में भारत और वेस्टइंडीज ने दो-दो मुकाबले जीते हैं। भारत ने पहला और तीसरा मैच अपने नाम किया, वहीं वेस्टइंडीज ने दूसरे और चौथे मैच में जीत हासिल की।