IND vs WI Match Live Score: बेंगलुरु में हो रही तेज बारिश, मैच को लेकर आया ये बड़ा अपडेट - ind vs wi match live score update india vs west indies 5th t20i match at chinnaswamy stadium bengaluru | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

IND vs WI Match Live Score: बेंगलुरु में हो रही तेज बारिश, मैच को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, ऐसे में मुकाबला जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। मुकाबले का टॉस शाम 6:30 पर होना था,लेकिन बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रहा है। बेंगलुरु में तेज बारिश हो रही है

OCTOBER 17, 2026/ 7:04 PM
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

IND vs WI Match Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस शाम 6:30 पर होना था,लेकिन बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रहा है। बेंगलुरु में तेज बारिश हो रही है। बारिश रूकने के बाद मुकाबला शुरू होगा।

दोनों टीमें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की

IND vs WI Match Live Score: बेंगलुरु में हो रही तेज बारिश, मैच को लेकर आया ये बड़ा अपडेटIND vs WI 5th T20I Live Score: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा
OCTOBER 17, 2026 / 6:59 PM IST

IND vs Wi Match Live Score: वेस्टइंडीज के खिलाफ खतरनाक है भुवी का रिकॉर्ड

भुवनेश्वर कुमार का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 18 मुकाबले खेले हैं और 13 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, भारतीय मैदानों पर भी उनका रिकॉर्ड अच्छा है। भुवनेश्वर ने भारत में 34 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 34 विकेट लिए हैं।

OCTOBER 17, 2026 / 6:48 PM IST

IND vs Wi Match Live Score: बेंगलुरू में हो रही तेज बारिश

बेंगलुरू में तेज बारिश जारी है। वहीं बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है। मैदान को कवर्स से ढका गया है। वहीं, दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में मौजूद हैं। फिलहाल सभी लोग बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं।

OCTOBER 17, 2026 / 6:40 PM IST

IND vs WI Match Live Score: मैदान को कवर्स से ढका गया

बारिश तेज होने के कारण टॉस में देरी हो रही है। मैदान को कवर्स से ढका गया है। वहीं, दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में आराम से बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मैच शुरू हो सके।

OCTOBER 17, 2026 / 6:34 PM IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: बेंगलुरु में हो रही तेज बारिश

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस शाम 6:30 पर होना था,लेकिन बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रहा है। बेंगलुरु में तेज बारिश हो रही है। बारिश रुकने के बाद मुकाबला शुरू होगा।

OCTOBER 17, 2026 / 6:29 PM IST

IND vs WI Match Live Score: मुकाबले में बारिश डालेगी खलल?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले आखिरी टी20 मैच से पहले बेंगलुरु के मौसम को लेकर चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 17 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और दिन में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 21 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शाम को बारिश होने से दर्शकों को ट्रैफिक जाम और गीली सड़कों की परेशानी हो सकती है। बारिश के कारण मैच में रुकावट भी आ सकती है।

OCTOBER 17, 2026 / 6:22 PM IST

India vs West Indies Live T20 Match: बेंगलुरु में बारिश बनेगी विलेन?

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के ठीक ऊपर काले बादल छाए हुए हैं और बारिश की आशंका बढ़ गई है। उम्मीद है कि मौसम साथ देगा और मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होगा।

OCTOBER 17, 2026 / 6:17 PM IST

IND vs WI Match Live Score: कहां पर देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले टी20 मुकाबले को आप घर बैठकर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकेंगे। मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मैच को फ्री में आप DD Sports पर लाइव देख सकते हैं।

OCTOBER 17, 2026 / 6:10 PM IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: प्लेइंग 11 में होगी वैभव की वापसी

पांचवे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल होने की संभावना काफी कम है। वहीं पिछले मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए अहम रन बनाए थे। उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। ऐसे प्रदर्शन के बाद संजू को टीम से बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना कम नजर आ रही है।

OCTOBER 17, 2026 / 6:05 PM IST

IND vs WI Match Live Score: भुवनेश्वर की होगी वापसी

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार को मौका मिल सकता है। अर्शदीप सिंह की जगह भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया गया है। वहीं इस मुकाबले के प्लेइंग 11 में भुवी को मौका मिल सकता है। भुवनेश्वर ने नवंबर 2022 के बाद से भारत की ओर से कोई टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेले हैं।

OCTOBER 17, 2026 / 5:59 PM IST

IND vs WI Match Live Score: वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

शाई होप (C, WK), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल।

OCTOBER 17, 2026 / 5:53 PM IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा (VC), ईशान किशन, नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव

OCTOBER 17, 2026 / 5:52 PM IST

IND vs WI Match Live Score: वेस्टइंडीज की पूरी टीम

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ, अकील होसेन, अमीर जांगू, मैथ्यू फोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कामिल पूरन।

OCTOBER 17, 2026 / 5:51 PM IST

IND vs WI 5th T20I Live Score: भारत की पूरी टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नो

OCTOBER 17, 2026 / 5:49 PM IST

India vs West Indies Live T20 Match: भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले 5वां और निर्णायक T20I मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं मुकबाले का टॉस शाम 6:30 पर होगा।

OCTOBER 17, 2026 / 5:45 PM IST

IND vs WI Match Live Score: नमस्कार

मनीकंट्रोल लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें और आखिरी मुकाबले की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ