IND vs ZIM Highlights: सुपर-8 में भारत की पहली जीत, जिम्‍बाब्‍वे को 72 रनों से रौंदा

IND vs ZIM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया है। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर श्रीलंका के नाम दर्ज है

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 11:19 PM
Story continues below Advertisement
IND vs ZIM Highlights: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया

IND vs ZIM Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में टीम इंडिया ने आज कमाल कर दिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बना डाले।

ये टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इतने बड़े टारगेट के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 ही रन ही बना पाई। इस तरह मुकाबले को भारत ने 72 रन से अपने नाम किया। ब्रायन बेनेट 59 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद गए। जिम्‍बाब्‍वे की इस हार के साथ साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वलीफाई कर लिया है।

चेपॉक में रनों का तूफान


टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया है। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर श्रीलंका के नाम दर्ज है। श्रीलंका ने 2007 में जोहांसबर्ग में केन्या के खिलाफ 6 विकेट पर 260 रन बनाए थे। वहीं इससे पहले भारत का सर्वोच्च स्कोर 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218 रन था। डरबन में खेले गए उस मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे।

अभिषेक शर्मा का वापसी

वहीं आज खेले गए मैच की बात करे तो टीम इंडिया के हर बल्लेबाज ने अपने हाथ खोले अभिषेक शर्मा के 55, हार्दिक पंड्या के नाबाद 50 और तिलक वर्मा के नाबाद 44 रन के सहारे 256 रन का स्कोर बनाया। बल्लेबाजी की शुरुआत की टीम इंडिया ने धाकड़ अंदाज में की। पावर प्ले में टीम इंडिया ने 80 रन जड़ दिए। हांलाकि इस दौरान टीम को संजू सैमसेन के रूप में पहला झटका लगा था।

संजू सैमसन को 15 गेंदों में 24 रन पर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। वहीं 11वें ओवर में सिकंदर रजा ने ईशान किशन को 24 गेंदों में 38 रन पर आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। ईशान और अभिषेक के बीच 42 गेंदों में 72 रन की अहम साझेदारी हुई।

पांड्या ने पहुंचाया 250 से पार

भारत धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में ही 150 का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं पांचवे विकेट के लिए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने तबड़तोड़ साझेदारी की। तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 31 गेंदों में 84 रन की मजबूत साझेदारी हुई। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 44 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ते हुए नाबाद 50 रन बनाए।

जिम्बाब्वे की धीमी बल्लेबाजी

257 रन का बड़ा टारगेट चेज कर रहे जिम्बाब्वे की काफी धीमी खराब रही । टीम ने पावरप्ले में बिना नुकसान के 44 रन बनाए। पावरप्ले के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने तदिवानाशे मारुमनी का कैच ड्रॉप किया। वहीं 7वें ओवर में अक्षर पटेल ने भारत को पहली सफलता दिलाई है। तदिवानाशे मारुमानी 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तदिवानाशे मारुमानी और ब्रायन बेनेट के बीच 38 गेंदों में 44 रन की साझेदारी हुई थी। 10वें ओवर में 72 रन के स्कोर पर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका लगा। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर डियोन मायर्स 6 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बना पाई।

आर्शदीप की शानदार गेंदबाजी

17वें ओवर भारत के लिए काफी शानदार रहा। इस ओवर में अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे को दो झटके दिए हैं। अर्शदीप की गेंद पर सिकंदर रजा 31 रन पर और रयान बर्ल बिना खाता खोले आउट किया। इससे पहले सिकंदर ने ब्रायन बेनेट के साथ मिलकर 41 गेंदों में 72 रन की साझेदारी की थी। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने ताशिंगा मुसेकीवा को आउट किया। ब्रायन बेनेट 59 गेंदों में 97 रन बनाकर नाबाद गए। टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बना सकी।

भारत की ओर से अर्शदीप ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। अक्षर पटेल और शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।