Get App

IND vs ZIM: दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, रोहित-विराट के खास क्लब में बनाई जगह

भारत ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस मैच में तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने विदेशी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1,000 रन भी पूरे किए। इस उपलब्धि के साथ तिलक वर्मा का नाम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की खास सूची में भी शामिल हो गए

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 25, 2026 पर 10:00 PM
IND vs ZIM: दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, रोहित-विराट के खास क्लब में बनाई जगह
तिलक वर्मा ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले को टीम इंडिया ने 90 रन से जीता है। इस जीत के साथ भारतीय टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं इस पारी के साथ तिलक ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। टी20 उपकप्तान तिलक वर्मा ने विदेशी सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1,000 रन पूरे किए। इसके साथ ही तिलक ये मुकाम हासिल करने वाले भारत के सिर्फ आठवें बल्लेबाज बन गए। इस पारी के साथ तिलक विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ एक खास लिस्ट में शामिल हो गए

पूरे किए अपने एक हजार रन

तिलक वर्मा ने साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्हें विदेशी सरजमीं पर अपने 1,000 टी20I रन पूरे करने के लिए सिर्फ 4 रन की जरूरत थी। उन्होंने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय पारी के 11वें ओवर में कप्तान सिकंदर रजा की गेंद पर चौका लगाकर यह खास उपलब्धि हासिल कर ली।

प्लेयर मैच रन
रोहित शर्मा 101 2699
विराट कोहली 79 2611
सूर्यकुमार यादव 62 1742
सुरेश रैना 56 1187
हार्दिक पंड्या 73 1076
तिलक वर्मा 37* 1056*
शिखर धवन 40 1053

रोहित-विराट की क्लब में हुए शामिल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें