IND W vs PAK W: क्या बारिश बनेगी भारत-पाकिस्तान मुकाबले में विलेन? जानें कैसा होगा बर्मिंघम का मौसम

IND W vs PAK W: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 जून को एजबेस्टन, बर्मिंघम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। मुकाबले के लिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Jun 13, 2026 पर 9:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IND vs PAK: एजबेस्टन की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है

IND-W vs PAK-W: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 14 जून को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतकर मुकाबले की शुरुआत करना चाहेंगी। भारतीय महिला टीम की कमान कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, वहीं पाकिस्तान महिला टीम की कमान फातिमा सना के हाथों में है। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स जैसी टीमें शामिल हैं। आइए जानते हैं मुकाबले के लिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

कैसी होगी एजबेस्टन की पिच

एजबेस्टन की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैदान पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और मूवमेंट मिलने की उम्मीद है। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। ऐसे में दोनों टीमों को हालात के अनुसार अपनी रणनीति बनानी होगी।


दोनों टीमों के हेड-टू-हेड

खेले: 16

भारत: 13

पाकिस्तान: 3

T20 वर्ल्ड कप में हेड-टू-हेड

खेले: 8

भारत: 6

पाकिस्तान 2

स्टेडियम का रिकॉर्ड

एजबेस्टन मैदान पर अब तक 19 महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 10 मैच जीते हैं, जबकि टारगेट का पीछा करने वाली टीम को 9 बार सफलता मिली है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 145 रन रहा है, इसलिए 150 या उससे अधिक का स्कोर चुनौतीपूर्ण माना जाता है। पिच और हालात को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश कर सकती है।

क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

भारत और पाकिस्तान महिला टीमों के बीच होने वाले मुकाबले में मौसम के कारण किसी बड़ी रुकावट की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बर्मिंघम में मैच के दौरान तापमान 10 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और बारिश की संभावना काफी कम है। आसमान में हल्के बादल और हवा रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर मौसम मैच के लिए अनुकूल रहने की उम्मीद है और पूरे मुकाबले के बिना किसी बाधा के संपन्न होने की संभावना है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदिनी शर्मा।

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11

मुनीबा अली (विकेट कीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, फातिमा सना (कप्तान), इरम जावेद, नतालिया परवेज, तुबा हसन, डायना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।