Shafali Verma: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से मुकाबले को तय समय से थोड़ी देर से शुरू हुआ। फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले बालिंग करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाई है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 299 रन का टारगेट दिया है। भारत की शेफाली वर्मा ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी।
शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 87 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया है। वहीं शेफाली ने लंभे समय बाद फिफ्टी लगाई है। प्रतिका रावल की जगह शेफाली को टीम में शामिल किया गया है।
शेफाली वर्मा ने फाइनल में बेहतरीन खेल दिखाते हुए लंबे समय बाद शानदार फॉर्म में वापसी की है। शेफाली ने 49 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। फाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा 87 रन बनाकर आउट हुइ। शेफाली शतक से थोड़ा दूर रह गईं। इससे पहले उनकी आखिरी फिफ्टी जुलाई 2022 में श्रीलंका के खिलाफ आई थी। उसके बाद फॉर्म खराब होने के कारण उन्हें वनडे टीम से बाहर होना पड़ा था, लेकिन इस महत्वपूर्ण मैच में उन्होंने शानदार वापसी की।
फाइनल में शेफाली की शानदार बैटिंग
प्रतिका रावल के चोटिल होकर बाहर होने के बाद शेफाली वर्मा को टीम में जगह मिली थी। हालांकि सेमीफाइनल में वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 गेंदों में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गई थीं। इसके बावजूद फैंस और टीम को फाइनल में उनसे बड़ी उम्मीदें थीं। शेफाली इस उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरी है। जब शेफाली 56 रन पर थीं, तब डीप मिड-विकेट पर एनेके बॉश उनका कैच पकड़ नहीं पाईं, जिससे शेफाली को बड़ा जीवनदान मिला। इसके बाद पिच के मुताबिक शेफाली ने खेल दिखाया। आक्रामक खेल जारी रखते हुए आखिरकार 28वें ओवर में शेफाली लुस की गेंद पर कैच देकर आउट हो गईं।
शेफाली वर्मा ने फाइनल में 87 रन की शानदार पारी खेलकर एक नया इतिहास रच दिया। उनकी इस बड़ी इनिंग की वजह से अब वह महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूनम राउत के नाम था, जिन्होंने 2017 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 86 रन बनाए थे। शेफाली ने इस उपलब्धि के साथ उन्हें पीछे छोड़ दिया है। इसी लिस्ट में तीसरे स्थान पर हरमनप्रीत कौर हैं, जिन्होंने 2017 फाइनल में 51 रन जोड़े थे।