Get App

Women's World Cup Prize Money: रनरअप को 20 करोड़ तो विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, जानें वर्ल्ड कप की प्राइज मनी

Women's World Cup Prize Money: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई, जबकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ टीम को भारी प्राइज मनी भी दी जाएगी

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 01, 2025 पर 11:19 PM
Women's World Cup Prize Money: रनरअप को 20 करोड़ तो विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश, जानें वर्ल्ड कप की प्राइज मनी
IND vs SA Final: दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा

Women's World Cup Prize Money: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होगा। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रन से हराकर पहली बार विश्व कप फाइनल टिकट हासिल किया। वहीं भारत की टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। दोनों ही टीमों को अपने पहले खिताब की तलाश में मैदान पर उतरेंगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ-साथ टीम को भारी प्राइज मनी भी दी जाएगी। आइए जानते हैं किसे मिलेगा किनती प्राइज मनी

महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को लगभग 40 करोड़ रुपये की कुल प्राइज मनी मिलेगी, जबकि फाइनल में हारने वाली टीम यानी रनर-अप को करीब 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

किस टीम को मिलेगा कितनी प्राइज मनी

2025 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप ने प्राइज मनी के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को लगभग 40 करोड़ रुपये और उपविजेता को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे। ये रकम पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में काफी ज्यादा है, बता दें 2022 में विजेता टीम को करीब 11 करोड़ रुपये और रनर-अप को लगभग 5 करोड़ रुपये ही मिले थे। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों को 9.3 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो पिछले विश्व कप में दिए गए 2.5 करोड़ रुपये से काफी ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें