Get App

IND W vs SL W Highlights: शेफाली वर्मा की तूफानी पारी, श्रीलंका को 8 विकेट से दी मात, 3-0 से आगे भारत

IND W vs SL W Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से मात देकर सीरीज में 3-0 से आगे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 26, 2025 पर 11:15 PM
IND W vs SL W Highlights: शेफाली वर्मा की तूफानी पारी, श्रीलंका को 8 विकेट से दी मात, 3-0 से आगे भारत
इस जीत के साथ भारत की टीम 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है

IND W vs SL W Highlights: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में भारत ने श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को 8 विकेट से मात दी है। इस जीत के साथ भारत की टीम 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने आई श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 112 रन बनाई। टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की टीम 13.2 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से जीत लिया। भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से मात दी है। मैच में शेफाली वर्मा ने नाबाद 79 रन की तेज पारी खेली है।

टी20 में लिए सबसे ज्यादा विकेट

इस मैच में रेणुका सिंह ठाकुर ने शानदार वापसी करते हुए गेंदबाजी से शानदार शुरुआत की है। वहीं दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लेकर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट की बराबरी कर ली। इस मैच के साथ उन्होंने इस फॉर्मेट में अपना 151वां विकेट पूरा किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें