भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका की धरती पर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को उसकी घर में लगातार पांच टी20 मैचों में मात दी है। वहीं इस शानदार जीत के साथ ही साथ भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने मंगलवार (30 दिसंबर) को इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बना दिया। वह टी20I में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। दीप्ति ने ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए पांचवें टी20 मैच में अपना 152वां विकेट लिया। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट का 151 विकेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
हाल ही में दीप्ति टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1,000 रन और 150 विकेट का डबल पूरा करने वाली इतिहास की पहली क्रिकेटर बनी थी। अब तक पुरुष क्रिकेट के इतिहास में भी किसी खिलाड़ी ने ये कारनामा नहीं किया है। बल्लेबाजी में उन्होंने 23.06 की औसत के साथ 1,100 से अधिक रन बनाए हैं। इस बाएं हाथ की बल्लेबाज के नाम 2 अर्धशतक भी हैं और उनका सबसे बड़ा स्कोर 64 रन है।
टीम इंडिया ने किया क्लीन स्वीप
श्रीलंका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की ओर से हरमनप्रीत कौर के बल्ले से एक शानदार पारी देखने को मिली। हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों पर 68 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाने में कामयाब रही। वहीं श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 16 रन ही बना पाई। इस तरह भारत ने ये मुकाबला 15 रन से अपने नाम किया।
भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत ने पहले चार मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है और अब लगातार पांचवां टी20 मुकाबला जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने इस सीरीज में अब तक शानदार गेंदबाजी की है। फिर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भारत की शैफाली वर्मा हैं। शैफाली वर्मा एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस सीरीज में 200 से अधिक रन बनाए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।