India A vs Sri Lanka A Live Streaming: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं आईपीएल के बाद अब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नजर आएंगे। तिलक वर्मा की कप्तानी और ऋतुराज गायकवाड़ की उपकप्तानी में इंडिया ए टीम ट्राई-नेशन सीरीज में हिस्सा लेगी। दांबुला में 9 जून से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम का सामना श्रीलंका ए से होगा। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें इंडिया ए के मुकाबले
इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर खास नजर रहेगी। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके 15 वर्षीय वैभव हाल के समय में काफी चर्चा में हैं। भारत की ओर से पहली बार बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी। प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य और अरशद खान जैसे खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी, जिससे सीरीज का रोमांच और बढ़ जाएगा।
कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-नेशन सीरीज का मुकाबला मंगलवार, 9 जून को खेला जाएगा। दोनों टीमें श्रीलंका के दांबुला शहर में स्थित रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे से शुरू होगा मुकाबला
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई-नेशन सीरीज का मुकाबला 9 जून, मंगलवार को खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि दोनों टीमों के कप्तान मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी सुबह 9:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे।
कहां पर लाइव देखें मुकाबला
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच होने वाले ट्राई-नेशन सीरीज मुकाबले का सीधा प्रसारण दर्शक टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं, जो फैंस मोबाइल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं, वे इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर देख सकते हैं।
इंडिया A बनाम श्रीलंका A की पूरी टीम
इंडिया A की पूरी टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), प्रियांश आर्य, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे,
श्रीलंका A की पूरी टीम: सहन अराचिगे (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, नुवानिडू फर्नांडो, निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, चमिका करुणारत्ने, विजयकांथ व्यासकांथ, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेथ, विशेन हलंबगे, कुगाथास मथुलन, दुलाज समुदिता