Get App

IND A vs SL A Live Streaming: श्रीलंका के खिलाफ एक्शन में होंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जानें कहां देखें ट्राई-नेशन सीरीज का पहला मैच

India A vs Sri Lanka A Live Streaming: आईपीएल 2026 के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर ट्राई-नेशन सीरीज में खेलते नजर आएंगे। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम का सामना श्रीलंका ए से होगा। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें इंडिया ए के मुकाबले

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 08, 2026 पर 4:34 PM
IND A vs SL A Live Streaming: श्रीलंका के खिलाफ एक्शन में होंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, जानें कहां देखें ट्राई-नेशन सीरीज का पहला मैच
इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर खास नजर रहेगी

India A vs Sri Lanka A Live Streaming: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद भी 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं आईपीएल के बाद अब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अब इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नजर आएंगे। तिलक वर्मा की कप्तानी और ऋतुराज गायकवाड़ की उपकप्तानी में इंडिया ए टीम ट्राई-नेशन सीरीज में हिस्सा लेगी। दांबुला में 9 जून से शुरू होने वाली ट्राई सीरीज में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम का सामना श्रीलंका ए से होगा। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें इंडिया ए के मुकाबले

वैभव पर होगी निगाहें

इस सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर खास नजर रहेगी। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके 15 वर्षीय वैभव हाल के समय में काफी चर्चा में हैं। भारत की ओर से पहली बार बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी। प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य और अरशद खान जैसे खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी, जिससे सीरीज का रोमांच और बढ़ जाएगा।

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें