Get App

U19 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे को मिली कप्तानी

भारत ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक खेला जाएगा। इससे पहले भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2025 पर 9:42 PM
U19 वर्ल्ड कप और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, आयुष म्हात्रे को मिली कप्तानी
ICC मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी

भारत ने अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड कप 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 के बीच जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। इससे पहले टीम भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेनी है। वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे करेंगे, जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी विहान मल्होत्रा को दी गई है। वहीं साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि उपकप्तान एरॉन जॉर्ज को बनाया गया है।

भारत का साउथ अफ्रीका दौरा

भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम का साउथ अफ्रीका दौरा 2026 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के रूप में खेला जाएगा। सीरीज का पहला वनडे मैच 3 जनवरी (शनिवार) को होगा, जबकि दूसरा मुकाबला 5 जनवरी (सोमवार) और तीसरा व आखिरी वनडे 7 जनवरी (बुधवार) को खेला जाएगा। तीनों मैच विलोमूर पार्क में आयोजित होंगे।

साउथ अफ्रीका दौरे पर सूर्यवंशी होंगे कप्तान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें