IND vs AFG: धर्मशाला में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, गिल ने खेली कप्तानी पारी

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला गया। बारिश की वजह ये मुकाबला 25-25 ओवर का खेला गया। मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है

अपडेटेड Jun 13, 2026 पर 10:48 PM
भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी है

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 जून) धर्मशाला में खेला गया। मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दी है। बारिश की वजह ये मुकाबला 25-25 ओवर का खेला गया। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करने आई अफगानिस्तान की टीम रहमानुल्लाह गुरबाज की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 24.5 ओवर में 194 रन बना पाई।

अफगानिस्तान ने भारत को 195 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई भारतीय टीम 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 195 रन बना ली। भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 3 मैचों में सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में शुभमन गिल ने 66 गेदों में 84 रन बनाकर नाबाद गए। दोनों टीमों के बीच अब अगला मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा।

शुभमन गिल की कप्तानी पारी


195 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती ओवर में ही बड़ा झटका लगा है। 6वें ओवर में रोहित शर्मा 16 रन पर रन आउट हो गए। वहीं इसके बाद ईशान किशन और शुभमन गिल ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीज 43 गेंदों में 70 की साझेदारी हुई। वहीं 13वें ओवर में ईशान किशन 34 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद केएल राहुल ने गिल के साथ मिलकर 32 गेंदों में 53 रन की नाबाद साझेदारी की।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। केएल राहुल ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

रहमानुल्लाह गुरबाज का तूफानी शतक

धर्मशाला में बारिश से प्रभावित पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 48 गेंदों में शतक जड़ दिया और भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। उनकी ये पारी अफगानिस्तान की ओर से वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक में से एक बन गई। साथ ही वह मोहम्मद शहजाद के बाद भारत के खिलाफ वनडे शतक लगाने वाले दूसरे अफगान बल्लेबाज भी बने। हालांकि बाद में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी करते हुए मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

अफगानिस्तान की पारी

बारिश के कारण 25-25 ओवर के हुए पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ 194 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 51 गेंदों में 102 रन की तेज पारी खेली। वहीं भारत की ओर से डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने तीन-तीन विकेट लिए। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की और अफगानिस्तान को 200 रन तक पहुंचने नहीं दिया।

भारत की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: इब्राहिम ज़दरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अज़मतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेट कीपर), राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।