'रियान पराग को राजा की तरह... ', IPL 2026 से पहले इस दिग्गज ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

IPL 2026: आईपीएल 2026 में रियान पयाग को राजस्थान रॉयल्स की कमान दी गई है। पिछले सीजन में भी संजू सैमसन के चोटिल होने पर पराग ने राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संभाली थी। वहीं भारत के पूर्व ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत का माना कि पराग को टीम के अंदर कुछ ज्यादा ही अहमियत दी जाती है

अपडेटेड Mar 25, 2026 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेगी

Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला खिताब महान खिलाड़ी शेन वॉर्न की कप्तानी में जीता था। इसके बाद से राजस्थान रॉयल्य की टीम दोबारा ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। आईपीएल के 19वें सीजन में रियान पराग की अगुवाई में टीम को खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी।। पिछले सीजन में भी संजू सैमसन के चोटिल होने पर पराग ने कप्तानी संभाली थी। वहीं केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड कर दिया गया था।

रियान पराग के राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनने के बाद उनकी लीडरशिप को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भारत के पूर्व ओपनर कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि पराग को टीम के अंदर कुछ ज्यादा ही अहमियत दी जाती है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से खेलेगी।

पराग को लेकर श्रीकांत ने क्या कहा


श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा, “सब जानते हैं कि वह कप्तान कैसे बना। ये उनका फैसला है, लेकिन वहां उसके साथ राजा जैसा व्यवहार किया जाता है। पराग का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था, हालांकि उससे पहले वाले साल में उसने शानदार प्रदर्शन किया था। पिछले साल वह कुछ खास नहीं कर पाया।” श्रीकांत ने आगे कहा, "वे एक अच्छी टीम जरूर हैं, लेकिन बहुत खतरनाक नहीं। मुझे नहीं लगता कि वे खिताब जीतने वाली टीम हैं। प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी संभावना भी 50-50 ही है।”

काफी मजबूत टीम है राजस्थान

टूर्नामेंट से पहले श्रीकांत ने भविष्यवाणी की थी कि राजस्थान रॉयल्स इस बार भी संघर्ष कर सकती है। उन्होंने कहा, “ये एक अच्छी टीम है और उनमें उलटफेर करने की क्षमता है, लेकिन वे खुद को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर उनके टॉप पांच बल्लेबाजों में से दो भी चल जाएं, तो वे किसी भी टीम को आसानी से हरा सकते हैं। जायसवाल और सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी उनका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। दोनों अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं।"

रियान पराग का रिकॉर्ड

2017 से रियान पराग आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं, उन्होंने पिछले सीजन में 8 मैचों में टीम की कप्तानी की थी। हालांकि टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी और नौवें स्थान पर रही। बल्लेबाजी ऑलराउंडर पराग ने 14 मैचों में 166.52 के शानदार स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए, जो टीम के लिए दूसरे सबसे तेज रन बनाने का आंकड़ा रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।