Get App

IND vs NZ: टीम इंडिया की हार का विलेन कौन? सुनील गावस्कर ने खिलाड़ियों को दिखाया आईना

Sunil Gavaskar: न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराकर भारतीय जमीन पर पहली बार वनडे सीरीज जीत ली। भारत ने पहला मैच जीता था, लेकिन अगले दो मुकाबले हार गया। सीरीज गंवाने के बाद पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:03 PM
IND vs NZ: टीम इंडिया की हार का विलेन कौन? सुनील गावस्कर ने खिलाड़ियों को दिखाया आईना
भारत ने मैच में अच्छी स्थिति होने के बावजूद खेल पर पकड़ खो दी

भारतीय क्रिकेट इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड की टीम भारत में पहली बार वनडे सीरीज पर कब्जा किया है। भारत ने सीरीज की शुरुआत एक करीबी जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद कीवी टीम ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा और तीसरा वनडे अपने नाम कर लिया और साथ ही पूरी सीरीज भी जीत ली। ये हार भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। वहीं भारतीय टीम के सीरीज हारने पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने अपना रिएक्शन दिया है। मैच के बाद गावस्कर ने भारत की सीरीज हार पर खुलकर नाराजगी जताई।

गावस्कर ने किसे दिया हार का दोष

साइमन डूल से बातचीत के दौरान पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा, “मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने बहुत आसानी से सिंगल लेने दिए। हां, रोहित शर्मा काफी तेज हैं और विराट कोहली हम सभी जानते हैं कि वह मैदान पर कितने बेहतरीन फील्डर हैं लेकिन मुझे लगा कि कुल मिलाकर फील्डिंग और बेहतर हो सकती थी।” गावस्कर ने कहा, "विराट कोहली ने 93, 23 और 124 रन बनाकर बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।"

उन्होंने कहा, "खराब फील्डिंग की वजह से खिलाड़ी ढीले नजर आए, जिससे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों को आसानी से रन लेने और स्ट्राइक बदलने का मौका मिला और यही भारतीय क्रिकेट टीम की हार की अहम वजह बनी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें