भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा फैसला सामने आया है। भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 फॉर्मेट में नया कप्तान मिल गया है। वहीं महज 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वैभव ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 700 से अधिक रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की, जिसके बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में मौका मिला है।
इस बीच, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वह इस महीने के अंत में होने वाले आयरलैंड दौरे से टीम की कमान संभालेंगे। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 2026 टी20 विश्व कप में भारत को खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव को इस टीम में जगह नहीं दी गई है।
आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम
अन्य खिलाड़ी: संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई।
एशियन गेम्स के लिए स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह
इंडिया-ए स्क्वॉड श्रीलंका दौरे के लिए
ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष म्हात्रे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बराड़, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन जगदीशन, अमन मोखाड़े, रशीद, अंसारी
विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है। बता दें कि, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी. यहां 2 मैचों की टी20 सीरीज होगी. पहला मैच 26 और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। दोनों मैच बेलफास्ट में खेले जाएंगे।