T20 World Cup 2026: सुपर-8 में तय हो गया भारत का शेड्यूल, इन 3 टीमों से होगी भिड़ंत, जानें कब खेला जाएगा मुकाबला

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले के लिए भारत का पूरा शेड्यूल तय हो गया है। भारतीय टीम अपने सुपर-8 मुकाबले की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को करेगी। इसके बाद टीम इंडिया को जिब्बाबे और वेस्ट इंडीज से मुकाबला है। जानें कब खेला जाएगा ये मुकाबला

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 11:15 PM
Story continues below Advertisement
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। लगातार तीन मैच जीतकर टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी सीट पक्की कर ली है। वहीं टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम सुपर 8 के मुकाबले खेलेगी। सुपर 8 के मुकाबले में भारत का पूरा शेड्यूल तय हो गया है। तीन मैचों में पूरे छह अंक लेकर भारत अपनी ग्रुप तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है। उसके बाद अमेरिका, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीमें हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है। ग्रुप ए में अपने पहले दो मैचों में अमेरिका और नामीबिया को मात दी थी। इसके बाद चौथे मुकाबले में रविवार को कोलंबो में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में जगह पक्की की है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पूरा शेड्यूल


भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। ये मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद भारत का अगला मुकाबला जिब्बाबे के साथ 26 फरवरी को एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेलेगा। वहीं भारतीय टीम सुपर 8 का अपना आखिरी मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा।

सुपर 8 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

22 फरवरी: भारत (X1) बनाम दक्षिण अफ्रीका (X4) अहमदाबाद

26 फरवरी: भारत (X1) बनाम जिम्बाब्वे (X2) चेन्नई

1 मार्च: भारत (X1) बनाम वेस्टइंडीज (X3) कोलकाता

किस ग्रुप में कौन सी टीम

सुपर-8 दौर में भारत को ग्रुप 1 में साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे के साथ रखा गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले आईसीसी टी20 रैंकिंग के आधार पर आठ बड़ी टीमों को सीड किया गया था। उस समय ग्रुप 1 में ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज थे, जबकि ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को शामिल किया गया था। इन्हीं रैंकिंग के आधार पर आगे के ग्रुप तय किए गए।

ऑस्ट्रेलिया हुई बाहर

आयरलैंड और जिम्बाब्वे का मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका, लेकिन इसका फायदा जिम्बाब्वे को मिला और उसने ग्रुप 1 में जगह बना ली। वहीं ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया। साल 2009 के बाद ये दूसरी बार है जब ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक आयरलैंड के खिलाफ एक ही गेम जीता है। जिम्बाब्वे ने अब तक तीन मुकाबले खेले हैं और उसके खाते में पांच अंक हैं, जबकि उसका एक मैच अभी बाकी है। टीम ने ओमान और ऑस्ट्रेलिया को हराकर अहम जीत दर्ज की है। अब वह अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ेगी। दूसरी ओर, श्रीलंका ग्रुप बी से सुपर-8 में जगह बना ली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।