Get App

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में तय हो गया भारत का शेड्यूल, इन 3 टीमों से होगी भिड़ंत, जानें कब खेला जाएगा मुकाबला

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले के लिए भारत का पूरा शेड्यूल तय हो गया है। भारतीय टीम अपने सुपर-8 मुकाबले की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 फरवरी को करेगी। इसके बाद टीम इंडिया को जिब्बाबे और वेस्ट इंडीज से मुकाबला है। जानें कब खेला जाएगा ये मुकाबला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 17, 2026 पर 11:15 PM
T20 World Cup 2026: सुपर-8 में तय हो गया भारत का शेड्यूल,  इन 3 टीमों से होगी भिड़ंत, जानें कब खेला जाएगा मुकाबला
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 का मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। लगातार तीन मैच जीतकर टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी सीट पक्की कर ली है। वहीं टीम इंडिया ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। इस मुकाबले के बाद भारतीय टीम सुपर 8 के मुकाबले खेलेगी। सुपर 8 के मुकाबले में भारत का पूरा शेड्यूल तय हो गया है। तीन मैचों में पूरे छह अंक लेकर भारत अपनी ग्रुप तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है। उसके बाद अमेरिका, पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और नामीबिया की टीमें हैं।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा है। ग्रुप ए में अपने पहले दो मैचों में अमेरिका और नामीबिया को मात दी थी। इसके बाद चौथे मुकाबले में रविवार को कोलंबो में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में जगह पक्की की है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। ये मुकाबला 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद भारत का अगला मुकाबला जिब्बाबे के साथ 26 फरवरी को एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेलेगा। वहीं भारतीय टीम सुपर 8 का अपना आखिरी मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें