T20 World Cup: सुपर 8 में कब और किस टीम से होगा भारत का मुकाबला, जानें क्या है प्री-सीडिंग सिस्टम

T20 World Cup 2026: भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है। टीम ने लगातार तीन जीत दर्ज की हैं। आईसीसी पहले ही सुपर 8 के ग्रुप और प्री-सीडिंग तय कर चुका है। जानें कब होगा भारत का मुकाबला

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 10:44 PM
Story continues below Advertisement
भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा

भारत ने कोलंबो में पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में जगह बना ली है। लगातार तीन मैच जीतकर टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी सीट पक्की कर ली। आईसीसी ने पहले से योजना बनाकर सुपर 8 के ग्रुप तय कर दिए हैं, ताकि आयोजन में किसी तरह की परेशानी न हो। आईसीसी ने पहले ही ग्रुप स्टेज की टीमों को प्री-सीडिंग नंबर दे दिए थे। इसी आधार पर तय है कि आगे के मुकाबलों में भारत किन-किन टीमों से खेलेगा।

भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ होगा। यह मैच उनके पहले चरण के अभियान का समापन करेगा। हालांकि शेड्यूल पहले से तय है, इसलिए इस मैच के नतीजे का सुपर 8 में भारत के मुकाबलों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सुपर-8 का मुकाबला 21 फरवरी से खेला जाएगा।

T20 वर्ल्ड कप के लिए पहले से तय सीडिंग


X1 - इंडिया, X2 - ऑस्ट्रेलिया, X3 - वेस्ट इंडीज़, X4 - साउथ अफ्रीका

Y1 - इंग्लैंड, Y2 - न्यूजीलैंड, Y3 - पाकिस्तान, Y4 - श्रीलंका

भारत किस कैटगरी में

सुपर 8 चरण में भारत को कठिन ग्रुप में रखा गया है और उसे “X1” कैटेगरी दी गई है। इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं, जो खिताब की बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं। वहीं दूसरे सुपर 8 ग्रुप में इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के शामिल होने की संभावना है, अगर ये टीमें अपने-अपने ग्रुप से क्वालिफाई कर लेती हैं।

कब-कब होगा सुपर-8 के मुकाबले

भारत सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला प्री-सीडिंग में 'X4' टीम साउथ अफ्रीका होगा। दक्षिण अफ्रीका लगभग अगले दौर में जगह बना चुका है। ये मुकाबला 22 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं सुपर 8 में भारत का अगला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे में से किसी एक से हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की स्थिति अभी पूरी तरह साफ नहीं है, खासकर जिम्बाब्वे से हार के बाद। अगर जिम्बाब्वे ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल जाता है, तो 26 फरवरी को चेन्नई में भारत का सामना उसी से हो सकता है। सुपर 8 में आखिरी मुकाबला वेस्टइंडीज 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

सुपर 8 के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

  • 22 फरवरी: भारत (X1) बनाम दक्षिण अफ्रीका (X4) अहमदाबाद
  • 26 फरवरी: भारत (X1) बनाम जिम्बाब्वे/ऑस्ट्रेलिया (X2) चेन्नई
  • 1 मार्च:  भारत (X1) बनाम वेस्टइंडीज (X3) कोलकाता

आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सुपर 8 का पूरा फॉर्मेट तय कर दिया था। चारों ग्रुप से आगे बढ़ने वाली आठ टीमों को पहले से तय सीडिंग के आधार पर दो अलग-अलग सुपर 8 ग्रुप में रखा जाएगा, इसके लिए कोई नया ड्रॉ नहीं होगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि टीमों की यात्रा आसान रहे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।