T20 World Cup 2026 Squad Announce : अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, वहीं अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है। 15 सदस्यीय टीम में शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई है। वहीं जितेश शर्मा को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके साथ ही भारतीय सेलेक्टर्स ने अगले महीने न्यूजीलैंड के साथ घर पर होने वाली पांच मैचों की T20I सीरीज का भी ऐलान किया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी वहीं इसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च, 2026 को खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला।
टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए भारत की पूरी टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास में पहली बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन सभी टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। टूर्नामेंट के मुकाबले भारत के पांच और श्रीलंका के तीन मैदानों पर खेले जाएंगे। ग्रुप ए में भारत के साथ पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया और अमेरिका को रखा गया है। ग्रुप बी में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान की टीमें शामिल हैं। वहीं ग्रुप सी में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल और इटली जगह बना पाई हैं। ग्रुप डी की बात करें तो इसमें दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा को शामिल किया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का शेड्यूल