Get App

एक झटके में खत्म हुआ टीम इंडिया का 3 साल का दबदबा! आखिरी बार कब हारी थी टी20 सीरीज

टीम इंडिया ने बाइलेटरल सीरीज के साथ-साथ बड़े टूर्नामेंटों में भी लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है। साल 2020 के बाद से टीम इंडिया को सिर्फ तीसरी बार किसी बाइलेटरल टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के हाथों पांच मैचों की सीरीज में भारत को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 4:57 PM
एक झटके में खत्म हुआ टीम इंडिया का 3 साल का दबदबा! आखिरी बार कब हारी थी टी20 सीरीज
आयरलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम लगातार 16 द्विपक्षीय टी20 सीरीज से अजेय चल रही थी

टी20 क्रिकेट में भारत का जीत का सिलसिला आयरलैंड के खिलाफ खत्म हो गया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम तीन दिनों के अंदर दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार गई। इस हार के साथ टीम इंडिया का टी20 क्रिकेट में शानदार सफर और दबदबा फिलहाल थम गया है। बेलफास्ट में खेले गए दोनों मुकाबलों में आयरलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए पहली बार भारत को टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया। भारतीय फैंस के लिए ये हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों से बेहद शानदार रहा है।

टीम इंडिया ने बाइलेटरल सीरीज के साथ-साथ बड़े टूर्नामेंटों में भी लगातार बेहतरीन खेल दिखाया है। साल 2020 के बाद से टीम इंडिया को सिर्फ तीसरी बार किसी बाइलेटरल टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के हाथों पांच मैचों की सीरीज में भारत को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था

आखिरी बार कब हारी थी टीम इंडिया

आयरलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम लगातार 16 द्विपक्षीय टी20 सीरीज से अजेय चल रही थी। इससे पहले उसे आखिरी बार अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज गंवानी पड़ी थी, जहां पांच मैचों की सीरीज में भारत 3-2 से हार गया था। उस दौरे में टीम इंडिया शुरुआती दोनों मुकाबले हार गई थी। शुरुआती दो मैच हारने के बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मुकाबले जीत लिए और सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। इसके बाद आखिरी और निर्णायक मुकाबला अमेरिका के लॉडरहिल में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 165 रन ही बना सकी। जवाब में वेस्टइंडीज ने लक्ष्य को दो ओवर शेष रहते हासिल कर लिया और सीरीज़ अपने नाम कर ली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें