Get App

IPL 2026 Auction: इन तीन अनकैप्ड प्लेयर्स को खरीदने की मची होड़, प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़

IPL 2026 Auction Sold players list: ऑक्शन में इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन ने इतिहास रच दिया है। कैमरुन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली के साथ खरीदा। वहीं इस ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर की फिर से किस्मत खुली है। RCB ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा

Rajat Kumarअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 5:42 PM
IPL 2026 Auction: इन तीन अनकैप्ड प्लेयर्स को खरीदने की मची होड़, प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़
जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी पर भी पैसों की बारिश हुई है

Sold Players List in IPL 2026 Auction: IPL 2026 के ऑक्शन में भारत के अनकैप्ड खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमों के बीच गजब की होड़ देखने को मिली। अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में एक दो नहीं बल्कि भारत के तीन युवा खिलाड़ियों को कमाल की बोली लगी। जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार, स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर प्रशांत वीर और अनकैप्ड प्लेयर कार्तिक शर्मा की आज किस्मत खुल गई। इन तीनों ही खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई है।

भारत के इन तीन खिलाड़ियों पर हुई पैसों की बारिश 

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी पर भी पैसों की बारिश हुई है। अनकैप्ड प्लेयर नबी 8.40 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स में गए हैं। वहीं स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। प्रशांत का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। अनकैप्ड प्लेयर कार्तिक शर्मा भी काफी महंगे में बिके हैं। कार्तिक शर्मा को चेन्नई सपुर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर आईपीएल ऑक्शन में बिकने वाले संयुक्त रूप से सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर हैं।

  • आकिब नबी डार
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें