IND vs AFG 1st ODI: भारत-अफगानिस्तान मैच में बारिश ने डाला खलल, कब शुरू होगा मुकाबला, जानें लेटेस्ट अपडेट

India vs Afghanistan : भारत और अफगानिस्तान के बीच धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में बारिश ने खलल डाल दिया है। धर्मशाला में खेले जाने वाले इस मुकाबले में बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है। बता दें मुकाबले का टॉस दोपहर 1 बजे होना था, लेकिन बारिश की वजह से अभी तक टॉस नहीं हो पाया है

अपडेटेड Jun 13, 2026 पर 2:48 PM
India vs Afghanistan: धर्मशाला में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और तेज बारिश हो रही थी

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 जून) धर्मशाला में है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है। बता दें कि टॉस दोपहर 1 बजे और मैच की शुरुआत 1:30 बजे निर्धारित था, लेकिन बारिश की वजह से अभी तक टॉस नहीं हो पाया है। फिलहाल खिलाड़ी और दर्शक मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं बारिश रुकने के बाद मुकाबले की शुरुआत होगी।

धर्मशाल में हो रही तेज बारिश

धर्मशाला में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और तेज बारिश हो रही थी। मैदान को कवर से ढक दिया गया है। मौसम को देखते हुए ग्राउंड स्टाफ पूरे मैदान को कवर्स ढक दिया गया है। एचपीसीए का मैदान आमतौर पर तेजी से सूखने के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके लिए सबसे पहले बारिश का रुकना जरूरी है। फिलहाल बारिश लगातार जारी है और मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए सुपर सोपर मशीनें भी तैयार रखी गई हैं।


भारत-अफगानिस्तान के बीच वनडे मुकाबला

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 13 जून से धर्मशाला में आज खेला जाएगा। बारिश की वजह से अभी तक मुकाबले के टॉस नहीं हो पाया है। वहीं भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा मुकाबल 17 जून को लखनऊ में और तीसरी और आखिरी मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएंगा। टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं।

भारत का पूरी टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव

अफगानिस्तान की पूरी टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।