IND vs AUS Weather: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज बुधवार, 29 अक्टूबर को कैनबरा के मनुका ओवल में शुरू होगी। इससे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत को पर्थ और एडिलेड में हार मिली थी। वहीं तीसरे और आखिरी वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज को 1-2 से खत्म किया। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया का ध्यान टी20 मुकाबलों पर है। वहीं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच को लेकर फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है। आइए जानते हैं कैसा होगा कैनबरा का मौसम
