Get App

IND vs AUS: 'फैंस को थैंक्यू...', ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद विराट-रोहित ने दिया बड़ा बयान

India vs Australia : सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे और आखिरी वनडे में जीत के साथ उन्होंने लगभग साफ कर दिया कि वह शायद विराट कोहली के साथ अब ऑस्ट्रेलिया का दोबारा दौरा नहीं करेंगे। सीरीज़ से पहले दोनों के 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने को लेकर कई चर्चाएं थीं। आखिरी मैच में रोहित और कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की नाबाद साझेदारी की

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 4:36 PM
IND vs AUS: 'फैंस को थैंक्यू...', ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद विराट-रोहित ने दिया बड़ा बयान
India vs Australia 3rd ODI Highlights : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया।

India vs Australia : रोहित शर्मा की सेंचुरी और विराट कोहली की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आखिरी वनडे में रोहित शर्मा ने 121 रनों की तो वहीं विराट कोहली ने 74 रनों की नाबाद पारी खेली। रोहित शर्मा ने वनडे करियर का 33वां शतक जड़ा वहीं विराट कोहली ने वनडे करियर का 75 वां अर्धशतक ठोकाऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने 9वीं सेंचुरी जड़ीवहीं इस शानदार पारी के बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने बड़ा बयान दिया है

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे और आखिरी वनडे में जीत के साथ उन्होंने लगभग साफ कर दिया कि वह शायद विराट कोहली के साथ अब ऑस्ट्रेलिया का दोबारा दौरा नहीं करेंगेसीरीज़ से पहले दोनों के 2027 वर्ल्ड कप तक खेलने को लेकर कई चर्चाएं थींआखिरी मैच में रोहित और कोहली ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की नाबाद साझेदारी की, जिससे भारत ने 237 रनों का लक्ष्य सिर्फ एक विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा ने फैंस को कहा थैंक्स 

जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने फॉक्स क्रिकेट पर एडम गिलक्रिस्ट और रवि शास्त्री से बातचीत की। इस दौरान दोनों ने साफ कर दिया कि ऑस्ट्रेलिया में खेली गई यह तीन मैचों की सीरीज़ उनके करियर का आखिरी दौरा था। रोहित शर्मा ने कहा, “मुझे हमेशा ऑस्ट्रेलिया आकर खेलना पसंद रहा है। यहां क्रिकेट खेलना मेरे लिए खास रहा है। 2008 की यादें अब भी ताज़ा हैं, और इस पारी व जीत के साथ अपने सफर को खत्म करना शानदार महसूस हो रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि हम दोबारा ऑस्ट्रेलिया आएंगे या नहीं, लेकिन यहां खेलते हुए जो पल बिताए, वे हमेशा याद रहेंगे। यहां की कई अच्छी और कुछ मुश्किल यादें रहीं, लेकिन कुल मिलाकर मैं ऑस्ट्रेलिया में खेले गए हर मैच को संजोकर रखूंगा।”

विराट कोहली ने कही ये बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें