IND vs AUS: भारत की तूफानी पारी पर मौसम ने लगाया ब्रेक, रुका मैच...सभी खिलाड़ी लौटे पवेलियन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेला जा रहा है। वहीं मैच को खराब मौसम की वजह से मैच को रोक दिया गया है। पिच को कवर्स से भी ढक दिया गया है। मैच रुकने तक भारतीय टीम 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 52 रन बना ली है

अपडेटेड Nov 08, 2025 पर 2:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IND vs AUS: मैच को खराब मौसम की वजह से मैच को रोक दिया गया है

IND vs AUS: भारतीय टीम इस समय 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। अब तक सीरीज में चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेला जा रहा है। वहीं मैच को खराब मौसम की वजह से मैच को रोक दिया गया है। पिच को कवर्स से भी ढक दिया गया है। खिलाड़ियों को वापस डगआउट में भेज दिया गया है। ब्रिस्बेन के गाबा में अब तेजी बारिश हो रही है। मैच रुकने तक भारतीय टीम 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 52 रन बना ली है। मुकाबला कब शुरू होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच रुका मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने काफी अच्छी शुरुआत की है। मैच रुकने तक भारत के शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा तेजी से रन बना रहे थे। शुभमन गिल 16 गेंदों पर 29 रन और अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे है। मुकाबले में अभिषेक शर्मा को दो बार जीवनदान मिला है। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारत फिलहाल 2-1 से आगे है। भारतीय टीम ने आज अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह को शामिल किया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।


कैसा रहा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बाकी मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। मेलबर्न में खेले गए दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया। वहीं होबार्ट और कैराना के गोल्ड कोस्ट में खेले गए तीसरे और चौथे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी है। अब दोनों टीमों के बीच पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा।

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11

मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस(विकेटकीपर), टिम डेविड, जोश फिलिप, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शियस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।