IND vs AUS Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत बुधवार, 29 अक्टूबर से हो रही है। पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज अपने नाम की थी। इस सीरीज के तीसरे वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया था। अब दोनों टीमों का ध्यान टी20 फॉर्मेट पर है। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में सिर्फ चार महीने बाकी हैं। वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए ये सीरीज दोनों देशों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। एशिया कप जीतने के बाद भारत पहली बार T20 मैच खेलने जा रहा है। टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को दुबई में रोमांचक मुकाबले में हराया था।
