Get App

India vs Australia Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ पहला मुकाबला, 58 गेंद के मैच में भारत ने की तूफानी बल्लेबाजी

IND vs AUS Highlights: मैच रद्द होने से पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बनाए थे। शुभमन गिल 37 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन पर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अब सीरीज का अगला मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न पर खेला जाएगा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Oct 29, 2025 पर 5:30 PM
India vs Australia Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ पहला मुकाबला, 58 गेंद के मैच में भारत ने की तूफानी बल्लेबाजी
IND vs AUS Highlights: पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया

IND vs AUS Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में बुधवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों के सीरीज का पहला मुकाबाला खेला गया, पर बार-बार हो रही बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा है। मैच रद्द होने से पहले भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बनाए थे। शुभमन गिल 37 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन पर नाबाद रहे। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अब सीरीज का अगला मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न पर खेला जाएगा।

भारत ने की तूफानी बल्लेबाजी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम 5 ओवर का मैच खेली थी। उसी समय कैनबरा में बारिश होने लगी। बारिश होने की वजह से मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था। बारिश की वजह से मुकाबले को 18-18 ओवर का कर दिया गया है। बारिश आने से पहले भारत को एक झटका लग चुका था। नाथन एलिस ने अभिषेक शर्मा 19 रन पर पवेलियन भेजा। भारत के सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद थे। भारत की टीम 9.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 97 रन बना लिए थे। बारिश की वजह से मुकाबले को कैंसिल करना पड़ा

वनडे सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने किया था अपने नाम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें