टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया दौर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल की कप्तानी भी फीकी रही। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। पर्थ में खेले गए वनडे में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा लंबे समय बाद टीम में लौटे विराट कोहली और रोहित शर्मा कोई भी असर नहीं छोड़ सके। इस हार के साथ ही शुभमन गिल के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
टीम इंडिया को मिली शर्मनाक हार
इसके बाद डकवर्थ-लुईस नियमके तहत ऑस्ट्रेलिया को 131 रनों का लक्ष्यमिला, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।
अनचाही लिस्ट में जुड़ा गिल का नाम
रविवार को भारत की हार के साथ ही शुभमन गिल का नाम एक अनचाही लिस्ट में जुड़ गया। वह विराट कोहली के बाद ऐसे दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने कप्तान के रूप में अपना पहला टेस्ट, वनडे और टी20 मैच तीनों ही गंवाए हैं। गिल ने 6 जुलाई 2024 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 कप्तान के रूप में डेब्यू किया था, लेकिन भारत वह मैच 13 रनों से हार गया। इसके बाद कप्तान के तौर पर अपने पहले टेस्ट मैच में भी गिल को हार का सामना करना पड़ा, जब भारत लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 371 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सका और बेन स्टोक्स की टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की।
शुभमन गिल भूल जाना चाहेंगे ऐसा रिकॉर्ड
विराट कोहली ने 2 जुलाई 2013 को किंग्स्टन में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे बतौर कप्तान खेला था, लेकिन भारत को उस मैच में 161 रनों से हार झेलनी पड़ी। इसके बाद दिसंबर 2014 में एडिलेड ओवल में टेस्ट कप्तान के रूप में उनके पहले मैच में भी भारत को ऑस्ट्रेलिया से 48 रनों से हार मिली। वहीं, टी20 कप्तान के रूप में कोहली का पहला मैच 26 जनवरी 2017 को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में हुआ, जहां इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया।
दूसरी ओर, वीरेंद्र सहवाग तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी20) में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे, और खास बात यह है कि उन्होंने तीनों प्रारूपों में अपना पहला मैच कप्तान के रूप में जीता था। एमएस धोनी ने बतौर भारतीय कप्तान अपना पहला टेस्ट और टी20 मैच जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन उनका पहला वनडे मैच ड्रॉ रहा। इसके बाद खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 2 अक्टूबर 2007 को कोच्चि में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों से हार झेलनी पड़ी।
वहीं, रोहित शर्मा को भी पहले वनडे मैच में कप्तान के रूप में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना पहला टेस्ट और पहला टी20 मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की थी। वीरेंद्र सहवाग के अलावा, एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने कप्तान के रूप में अपना पहला टेस्ट, वनडे और टी20 मैच — तीनों जीते हैं। रहाणे ने 2015 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों में बतौर कप्तान पदार्पण किया था और दोनों मुकाबलों में भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद फरवरी 2017 में उन्होंने धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट बतौर कप्तान खेला, जिसमें भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।